8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh News: वर्दी में ‘हाय रानी-हेलो रानी’ पर पत्नी संग डांस, रील वायरल होते ही SSP ने किया लाइन अटैच

Bilaspur News: बिलासपुर जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाना एक आरक्षक को महंगा पड़ गया। मस्तूरी थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त्य ने वर्दी पहनकर अपनी पत्नी के साथ ‘हाय रानी-हेलो रानी’ गाने पर डांस करते हुए वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।

2 min read
Google source verification
रील का रीलापन पड़ा भारी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रील का रीलापन पड़ा भारी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh News: बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में पदस्थ एक आरक्षक को सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी पड़ गया। आरक्षक देवानंद कैवत्र्य ने अपनी पत्नी के साथ ‘हाय रानी, हेलो रानी’ गाने पर वर्दी पहनकर डांस करते हुए वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद मामला विभागीय जांच तक पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक सोशल मीडिया पर सक्रिय था और वायरल होने की चाहत में उसने यह वीडियो शूट किया। लेकिन वर्दी में डांस करते हुए रील बनाना विभागीय नियमों के खिलाफ माना गया। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की कि वीडियो उसी आरक्षक द्वारा बनाया गया था।

इंस्टाग्राम पर रील डालने बनाया वीडियो

पुलिस अफसरों ने जानकारी ली, तब पता चला कि आरक्षक देवानंद कैवर्त्य इंस्टाग्राम पर एक्टिव है। यही वजह है कि उसने अपनी पत्नी संग डांस करते हुए रील बनाया है। हालांकि, उसकी गलती यह थी कि उसने वर्दी पहनकर यह वीडियो बनाया है।

वर्दी की गरिमा से कोई समझौता नहीं: एसएसपी

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इसे अनुशासनहीनता और वर्दी का दुरुपयोग बताया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस वर्दी सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है, और इसके साथ इस तरह का व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सख्त संदेश दिया कि भविष्य में ऐसे मामलों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसएसपी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि वर्दी की गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

स्कूल में शिक्षिका को रील देखना पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग ने की यह बड़ी कार्रवाई- महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत सिंगबहाल के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका कंचन भोई को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए आंदोलन और स्कूल में ताला बंदी की खबर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है… पूरी खबर पढ़े

जेल में अब रील, वीडियो और फेसबुक लाइव वीडियो पर लगेगा लगाम- जेलों में बंद कैदियों द्वारा अवैध रूप से मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर अब सख्ती की तैयारी कर ली गई है। पिछले कुछ महीनों में जेल परिसर के भीतर से रील बनाने, वीडियो रिकॉर्ड करने और फेसबुक लाइव करने जैसे कई मामले सामने आए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन घटनाओं से जेल प्रशासन की गंभीर किरकिरी हुई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे… पूरी खबर पढ़े