7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Crime: शराब के नशे में वकील का हाई-वोल्टेज ड्रामा, हथियार लहराने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime: बिलासपुर में एक वकील ने शराब के नशे में हथियार लहराकर दहशत फैलाई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

2 min read
Google source verification
शराब के नशे में वकील ने लहराया हथियार (photo source- Patrika)

शराब के नशे में वकील ने लहराया हथियार (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Crime: न्यायधानी बिलासपुर की पॉश कॉलोनी रामावैली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक वकील ने खुलेआम हथियार लहराकर इलाके में दहशत फैला दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि वकील के इस हरकत से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

Chhattisgarh Crime: तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम

मिली जानकारी के अनुसार, रामावैली कॉलोनी में रहने वाला वकील अंशुमन श्रीवास्तव अपने घर के बाहर शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान वह हाथ में पिस्टल, तलवार और फरसा जैसे धारदार हथियार लेकर सड़क पर घूमते हुए आने-जाने वाले लोगों को डराने लगा। उसकी इस हरकत से कॉलोनी में भय का माहौल बन गया और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सीएसपी निमितेश सिंह परिहार, एसीसीयू प्रभारी और चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी से पूरे इलाके में हलचल मच गई।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

Chhattisgarh Crime: टीम ने आरोपी के घर L-5, मकान नंबर 124 को चारों तरफ से घेर लिया और मौके पर ही उसे हथियारों के साथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 32.5 इंच लंबी तलवार, एक काले रंग की पिस्टल और फरसेनुमा कुल्हाड़ी बरामद की। घटना के बाद कॉलोनी के लोग इतने सहमे हुए थे कि वे सामने आकर बयान देने से भी बचते नजर आए।

हालांकि पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास इतने हथियार कहां से आए और क्या वह पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है। इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।