25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 हजार रुपए के बहाने पति को झारखंड से बिलासपुर बुलाया, फिर प्रेमी संग दी खौफनाक मौत, पुलिस भी रह गई दंग

Murder Case: पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। 10 हजार रुपए देने और रिश्ता खत्म करने के बहाने पति को झारखंड से बिलासपुर बुलाया गया...

2 min read
Google source verification
Bilaspur Murder Case

पत्नी ने प्रेमी संग मिल कर पति को उतारा मौत के घाट (फोटो सोर्स- पत्रिका)

BilaspurMurder Case: बिलासपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर पहले पति को भरोसे में लेकर बिलासपुर बुलाया, फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे छिपा दिया गया। झारखंड पुलिस की जांच ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, बीते 18 मई को यह वारदात हुई थी। झारखंड निवासी विनोद लोमगा की पत्नी पूनम का उसी गांव के सुगड़ टोक्नो से प्रेम संबंध था। कुछ महीने पहले पूनम अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी, लेकिन बाद में घर लौट आई। पति विनोद ने उसे स्वीकार भी कर लिया था।

10 हजार रुपए के बहाने पति को झारखंड से बिलासपुर बुलाया

बताया जा रहा है कि विनोद ने सुगड़ से पत्नी से दूरी बनाने की गुजारिश की थी। इस पर आरोपी ने उसे बिलासपुर बुलाकर 10 हजार रुपए लेने और हमेशा के लिए रिश्ता खत्म करने की बात कही। विनोद अपनी पत्नी के साथ पहुंचा, जहां सिरगिट्टी में आरोपी और उसके दो साथियों ने मिलकर पहले गमछे से उसका गला दबाया, फिर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक किनारे छिपा दिया।

पत्नी परिजनों को करती रही गुमराह

पूनम पति का मोबाइल लेकर झारखंड लौट गई और परिजनों को गुमराह करती रही। जब मृतक के माता-पिता को शक हुआ तो उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर झारखंड पुलिस जब पूनम को लेकर बिलासपुर पहुंची, तब पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया। सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मर्ग कायम कर लिया है।

प्रेमी सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

हत्या के बाद युवक के शव को रेलवे ट्रैक के उस पार पानी से भरे स्थान पर फेंक दिया गया। गिरफ्तार पत्नी ने पुलिस को शव के पास ले जाकर स्थान दिखाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस मामले में प्रेमी सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आगे की जांच और पूछताछ जारी है।