24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Policeman Suspended: थाने में कबाड़ माफिया को ‘VIP ट्रीटमेंट’ देना पड़ा भारी, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Bilaspur Scrap Mafia: कबाड़ माफिया को थाने के अंदर कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने की वायरल तस्वीरों के बाद बड़ा बवाल मच गया है। मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। विवाद बढ़ने पर एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Policeman Suspended

थाने में कबाड़ माफिया को ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ (फोटो सोर्स: पत्रिका)

Policeman Suspended: कोनी थाना परिसर में कबाड़ माफिया को कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने की वायरल तस्वीरों ने हड़कंप मचा दिया है। तस्वीरों में दो पुलिसकर्मी उसके सामने बैठे नजर आ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अकबर खान अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़ा है और हाल ही में उसके खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। मामला तूल पकड़ने के बाद एसएसपी ने प्रधान आरक्षक और आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। यह घटना अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Policeman Suspended: वायरल तस्वीर में कौन है शख्स?

बताया जा रहा है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा व्यक्ति अकबर खान है, जो कोनी थाना क्षेत्र में अवतार पैलेस के सामने अवैध कबाड़ की दुकान संचालित करता है। हाल ही में पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की थी, लेकिन थाने में पहुंचने के बाद उसे कथित तौर पर वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने की तस्वीरें सामने आ गईं।

तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लोग यह सवाल कर रहे हैं कि जब अवैध कारोबार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, तो आरोपी को थाने में इस तरह सम्मान क्यों दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को लाइन अटैच कर दिया है। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

पहले से चल रही थी सख्ती की तैयारी

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ही बिलासपुर एसपी ने शहर में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद कोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकबर खान को थाने बुलाया था, लेकिन अब वायरल तस्वीरों ने पूरी कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस विभाग के भीतर भी इस घटना की जांच की बात कही जा रही है।

Policeman Suspended: अवैध कबाड़ कारोबार पर लंबे समय से नजर

कोनी थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ कारोबार को लेकर पहले से शिकायतें मिलती रही हैं। स्थानीय स्तर पर कई बार इस तरह के कारोबार पर कार्रवाई भी की गई है, लेकिन इसके बावजूद अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। बताया जा रहा है कि वायरल तस्वीर में नजर आने वाला व्यक्ति अकबर खान है, जो कोनी थाना क्षेत्र में अवतार पैलेस के सामने अवैध कबाड़ दुकान संचालित करता है। पुलिस ने हाल ही में उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की थी और उसे थाने बुलाया गया था।