26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News: योग जगत को बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रुपनारायण सिन्हा का निधन

Rupnarayan Sinha Death: छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता रूपनारायण सिन्हा का प्रशिक्षण शिविर के दौरान अचानक निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

2 min read
Google source verification
Breaking News

Breaking News(photo-patrika)

Breaking News: छत्तीसगढ़ में मंगलवार को राजनीतिक जगत उस समय शोक में डूब गया जब भाजपा के वरिष्ठ नेता रूपनारायण सिन्हा का प्रशिक्षण शिविर के दौरान अचानक निधन हो गया। वे संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम के बीच अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर है।

Chhattisgarh Breaking News: SIMS अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में SIMS Hospital Bilaspur ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया।हालांकि, उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान मचा हड़कंप

घटना के समय संगठनात्मक प्रशिक्षण सत्र चल रहा था, जिसमें प्रदेशभर से आए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। अचानक हुई इस घटना से पूरा कार्यक्रम स्थल शोक में डूब गया और माहौल स्तब्ध हो गया। कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया।

BJP leader Death: वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

घटना की जानकारी मिलते ही कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अस्पताल में पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

संगठन में सक्रिय भूमिका और योगदान

रूपनारायण सिन्हा को जनवरी 2025 में Chhattisgarh Yoga Aayog का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस पद पर रहते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। वे लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे और योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े अभियानों में भी लगातार भाग लेते रहे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया है।