6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: हवस में नाकाम युवक बना हैवान, 7 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा, फिर कुएं में फेंककर ली जान

Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 7 साल के बच्चे से गलत हरकत के बाद मर्डर हुआ है। आरोपी ने पोल खुलने के डर से बच्चे के सिर पर पत्थर से 4 बार हमला किया। वारदात के बाद शव 12 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया था।

2 min read
Google source verification
हवस में असफल होते ही बना कातिल (फोटो सोर्स- पत्रिका)

हवस में असफल होते ही बना कातिल (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: कोरबा जिले में यौन शोषण में असफल होने पर सात साल के बच्चे को कुआं में फेंककर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कुएं से बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है।

घटना पाली थाना क्षेत्र की है। यहां एक गांव में निवासरत सात साल का बच्चा घर के बाहर पड़ोस के दूसरे बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान रंजीत कुमार नाम का युवक पहुंचा। बच्चे को जंगल में पेड़ पर होने वाले भेलवा फल को खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। जहां युवक ने बच्चे का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। बच्चे के विरोध करने पर रंजित नाराज हो गया। उसने बच्चे से मारपीट किया और पत्थर उठाकर बच्चे के सिर और शरीर के अन्य हिस्से पर कई बार हमला किया। इससे बच्चा घायल हो गया, तब भी उसने बच्चे को नहीं छोड़ा।

युवक ने बच्चे को कुएं में फेंका

बच्चे को उठाकर जंगल के रास्ते नाला के पार ले गया। वहां एक खेत में कुआं दिखाई दिया। रंजित ने बच्चे को कुआं में फेंक दिया। यह घटना दो अप्रैल की है। बच्चे को ले जाते समय रंजित को तालाब में स्नान कर रहे छोटे बच्चों ने भी देखा था। घटना को अंजाम देने के बाद शाम को रंजित घर लौट आया, लेकिन बालक नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात तक आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। कोई जानकारी नहीं मिली। आधी रात करीब एक बजे परिवार के लोग पाली थाना पहुंचे। उन्होंने घटना से पुलिस को अवगत कराया।

कुएं से शव बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। लेकिन रात में बालक का पता नहीं चला। अगले दिन तीन अप्रैल शनिवार को पुलिस बच्चे के गांव पहुंची। वहां जांच में पता चला कि बच्चे को अंतिम बार रंजित के साथ देखा गया था। पुलिस ने रंजित को पकड़ लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ किया, लेकिन रंजित बताने के लिए तैयार नहीं हुआ। तब पुलिस ने रंजित को प्रलोभन दिया कि सही बताने पर पुलिस जांच में उसकी मदद करेगी। तब रंजित ने बताया कि बच्चा गांव के करीब एक कुंआ में गिर गया है। तब पुलिस गांव के लोगों के साथ कुआं के पास पहुंची, जहां रंजित ने बच्चे को फेंका था।

शव देखकर परिजनों में मची चीख-पुकार

कुएं में कांटा डालकर देखा गया। कांटा में फंस कर बच्चे का शव पानी के उपर आ गया। घटनास्थल पर परिवार के बीच चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग आक्रोशित हो गए। इसके पहले कि गांव के लोग रंजित को सबक सिखाते पुलिस ने आरोपी को सुरिक्षत गांव से बाहर लेकर थाना पहुंच गई। आरोपी पर बच्चे से यौन उत्पीड़न का प्रयास और उसकी हत्या का केस दर्ज किया गया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह स्वीकार कर लिया हैै। इस घटना से गांव में मातम के साथ रंजित के खिलाफ गुस्सा भी है।