
आत्महत्या (photo source- Patrika)
CG Suicide Case: कोरबा जिले के बालकोनगर से सटे गांव बेला में फांसी के फंदे पर दो युवकों की लाश एक पेड़ से लटकी मिली है। दोनों युवकों की दोस्ती थी। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि गुरुवार सुबह बालकोनगर थानांतर्गत ग्राम बेलाकछार के कुछ लोग जंगल गए थे। उन्होंने एक पेड़ पर दो युवकों के शव को फंदे पर लटकते हुए देखा। गांव के लोगों को बताया। इसकी सूचना मिलते ही लोग मौके पर एकत्र हो गए। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर और अमित से गई। दोनों युवक ग्राम बेलाकछार के रहने वाले थे। आपस में दोस्त थे। उन्होंने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? यह स्पष्ट नहीं है।
जंगल में दोनों युवकों के शव को देखकर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं स्थानीय लोग प्रारंभिक तौर पर मामला को संदिग्ध मान रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना को लेकर परिवार का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि प्रमोद कंवर बुधवार दोपहर करीब एक बजे अमित के घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों घूमने जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे। अमित के परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला।
पहले उन्हें लगा कि अमित अपने दोस्तों के साथ होगा। काफी समय बीत जाने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर उनकी खोजबीन की। इस बीच गुरुवार सुबह बेलाकछार के जंगल में एक पेड़ से लटकी दोनों युवकों की लाश मिली। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की विवेचना कर रही है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बालकोनगर थानांतर्गत बेलाकछार से सटे जंगल में दो युवकों की लाश एक पेड़ से लटकी मिली है। मामला खुदकुशी से जुड़ा प्रतित हो रहा है। फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या… आरोपी ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान- जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायत जर्वे में दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या के मामले में आज बड़ा अपडेट सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा आरोपी टिमन लाल मनहर 35 वर्ष ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में एक बार फिर सनसनी फैल गई है… पूरी खबर पढ़े
Updated on:
03 Apr 2026 04:15 pm
Published on:
03 Apr 2026 04:15 pm
