21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या… आरोपी ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान, इलाके में फैली सनसनी

Crime News: जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायत जर्वे में दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या के मामले में आज बड़ा अपडेट सामने आया है।

2 min read
Google source verification
Dead body (Demo pic)

Dead body (Demo pic)

Crime News: जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायत जर्वे में दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या के मामले में आज बड़ा अपडेट सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा आरोपी टिमन लाल मनहर 35 वर्ष ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। गौरतलब है कि आरोपी ने 18 मार्च 2026 को शिक्षक देवानंद भारद्वाज 40 वर्ष की जमीन विवाद को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

आरोपी ने उठाया खौफनाक कदम

सूत्रों के अनुसार, पुलिस के बढ़ते दबाव और गिरफ्तारी के डर के चलते आरोपी ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

मामले की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी।

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस घटना ने न केवल एक शिक्षक की जान ली, बल्कि अब आरोपी के आत्मघाती कदम ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस पूरे घटनाक्रम से स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निवास में तैनात CAF जवान ने खुद को मारी गोली- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात CAF के एक जवान ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कैंप और स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया… पूरी खबर पढ़े

2. शिक्षक ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से सुसाइड का मामला सामने आया है। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोकपुर के आश्रित ग्राम अरसीटोला में एक शिक्षक का शव उसके घर के पीछे लोहे की पाइप में गमछे के सहारे फांसी पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि घटना के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है… पूरी खबर पढ़े