8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा, एम्स टीम ने जमीनी हालात का लिया जायजा, मानव संक्रमण की आशंका से बढ़ी सतर्कता

Bird Flu: एम्स के विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया और संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए मानव संक्रमण की आशंका पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

2 min read
Google source verification
एम्स टीम का बिलासपुर में डेरा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

एम्स टीम का बिलासपुर में डेरा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bird Flu: बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू के मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए निगरानी बढ़ा दी है। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की केंद्रीय टीम लगातार दूसरे दिन भी बिलासपुर में डटी रही और प्रभावित क्षेत्रों में गहन जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार को टीम ने सबसे पहले कोनी स्थित कुक्कुट पालन केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। विशेषज्ञों ने पूरे परिसर का जायजा लेते हुए संक्रमण की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और कंटेनमेंट जोन की प्रभावशीलता को परखा। निरीक्षण के बाद टीम ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर जिले की मौजूदा स्थिति और संक्रमण की गंभीरता से अवगत कराया। साथ ही आगे उठाए जाने वाले जरूरी कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

स्वास्थ्य विभाग की बैठक, सख्त निर्देश

इसके बाद टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली, जिसमें पशुपालन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रभावित क्षेत्र के आसपास सघन सर्वे किया जाए। हर संदिग्ध व्यक्ति की तुरंत पहचान की जाए। लक्षण मिलने पर तत्काल आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जाए। टीम ने खासतौर पर इस बात पर जोर दिया कि मानव संक्रमण की संभावना को बिल्कुल नजरअंदाज न किया जाए।

इन गांवों का सर्वे शुरू

केंद्रीय टीम अब प्रभावित पोल्ट्री फार्म के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों जैसे अकलतरी, खैरा, नगोई सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वे करेगी। यहां ग्रामीणों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जाएगा और जरूरत पडऩे पर सैंपलिंग भी की जाएगी। एम्स की टीम बुधवार को भी बिलासपुर में ही रहेगी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण जारी रखेगी। बायो-सिक्योरिटी के दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

थाली से गायब चिकन, बर्ड फ्लू से बिलासपुर में 2 करोड़ रोज का कारोबार ठप- शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र कोनी में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बिलासपुर जिले में नॉनवेज कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन द्वारा पोल्ट्री से जुड़े व्यापार पर सख्ती के चलते शहर के बड़े होटलों से लेकर छोटे ठेलों तक सब कुछ बंद नजर आ रहा है… पूरी खबर पढ़े

इस पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, उत्पादों की खरीदी-बिक्री पर रोक- बिलासपुर जिले के कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर दायरे को इन्फेक्टेड जोन और 1 से 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलेंस जोन घोषित किया गया है… पूरी खबर पढ़े

‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान में बड़ा खुलासा, प्रदेश में 5% खाद्य उत्पाद अमानक- प्रदेश में खाने की चीजों में मिलावट थम नहीं रही है। तीन दिन प्रदेश के सभी 33 जिलों में चले जांच अभियान में खाने मोबाइल लैब वैन से मौके पर ही 1978 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 58 अमानक, 10 असुरक्षित व 24 मिस ब्रांड निकले। यानी 92 सैंपल फेल हो गए… पूरी खबर पढ़े