बिलासपुर

Bilaspur Road Accident: तेज रफ्तार हाईवा ने प्रतियोगी छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत, छाया मातम

Road Accident: बिलासपुर में गुरुवार को तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक का सिर हाईवा के नीचे आ गया।

2 min read

Bilaspur Road Accident: बिलासपुर सरकंडा थानाक्षेत्र स्थित अशोकनगर चौक के पास गुरुवार दोपहर एक बाइक सवार युवा छात्र बेकाबू हाइवा की चपेट में आ गया। चक्के में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज घटना की जांच में जुट गई है।

शहर में नो एंट्री के समय में भी भारी वाहन सड़क पर बेधड़क दौड़ रहे हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे अशोक नगर चौक के पास ऐसी ही एक दर्दनाकघटना में एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में एक बाइक युवा सवार आ गया। मिली जानकारी के अनुसार कोटा के ग्राम पिपरतराई निवासी संजय कुर्रे (25) सिक्यूरिटी गार्ड था।

सोनगंगा कॉलोनी के पास रह कर वह नौकरी करने के साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी में जुटा था। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे वह सीपत चौक से राजकिशोर नगर की ओर जा रहा था। अभी वह अशोक नगर चौक के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही हाइवा से टकरा कर उसके चक्के के बीच जा गिरा। दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सिक्युरिटी गार्ड का काम के साथ पढ़ाई

बताया जा रहा है कि संजय गरीब का था। हाल ही में उसे सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी मिली थी। वह पढ़ाई भी कर रहा था। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल बन गया है।

वाहनों की लगी कतार

इस हादसे के बाद घटना स्थल के पास जाम की स्थिति निर्मित हो गई। लोगों की भीड़ के चलते दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिर पुलिस ने जाम हटवा कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। हाइवा जब्त कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नो एंट्री फिर भी बेधड़क दौड़ रहे भारी वाहन

शहर में सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है। हाईकोर्ट के कड़े निर्देश पर स्वयं कलेक्टर ने इस टाइम पर नो एंट्री का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद शहर में रोजाना मुख्य मार्गों पर ही रेत, मुरुम, गिट्टी से भरे भारी वाहन एंट्री कर खतरे का सबब बने हुए हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।

Published on:
22 Nov 2024 02:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर