पहले दिन रविवार को रायगढ़ जिले के पंाच विधानसभा क्षेत्र रायगढ, खरसिया, लैलूंगा, धरमजयगढ और सारंगढ विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
बिलासपुर. भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह रविवार से चार दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। वे यहां भाजपा कार्यालय में जिलावार प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठनात्मक व चुनावी चर्चा कर टिप्स देंगे। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री का रविवार को यहां आगमन हो रहा है। वे यहां चार दिन रहेंगे और जिलेवार विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। पहले दिन रविवार को रायगढ़ जिले के पंाच विधानसभा क्षेत्र रायगढ, खरसिया, लैलूंगा, धरमजयगढ और सारंगढ विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
दूसरे दिन सोमवार को जांजगीर जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों जांजगीर, सक्ती, चंद्रपुर, अकलतरा, पामगढ़ और जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। मंगलवार को कोरबा जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों कोरबा, कटघोरा, रामपुर और पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे। साथ ही मुंगेली जिले के 2 लोरमी व मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की बैठक लेंगे। 10 अक्टूबर को वे बिलासपुर विधानसभा छोड़कर 6 विधानसभा क्षेत्र के कोटा, तखतपुर, बेलतरा, बिल्हा, मस्तूरी व मरवाही के प्रमुख पदाधिकारियों और मुख्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके अलावा वे इन विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मिलकर उनसे चर्चा भी करेंगे।
12 अक्टूबर को बिलासपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के आगमन की तैयारी तेज : आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगामी 12 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रमों के तैयारी की कमान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संभाल ली है। वे यहां तीन बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे सरकंडा सीपत रोड साइंस कॉलेज मैदान में संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे श्रीकांत वर्मा मार्ग पर आयोजित प्रदेश स्तरीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें नगरीय निकायों और पंचायत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शाम को स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति ऑडिटोरियम में अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसके बाद वे यहां रात्रि विश्राम करेंगे, और दूसरे दिन 13 अक्टूबर को यहां से रवाना होंगे।
लाठीचार्ज की घटना में 37 लोगों ने दंडाधिकारी जांच में शामिल होने के लिए दिया शपथ पत्र : कांग्रेस भवन में लाठी चार्ज में शामिल होने के लिए 37 कांग्रेसियों ने दंडाधिकारी जांच में शामिल होने के लिए शपथ पत्र दिया है। वहीं जांच के लिए तय किए गए सातों बिन्दुओं पर जिलाध्यक्ष शहर अध्यक्ष ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस की ओर इस मामले की पैरवी के लिए चार अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। 18 सितम्बर को कांग्रेस भवन में घुस कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर हर नारायण पाठक सहित अन्य पुलिस अधिकारीयों ने बिना कारण बिना चेतावनी बिना किसी दंडाधिकारी आदेश के लाठी चार्ज किया लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। यहाँ तक की कांग्रेस भवन के सामने से आने जाने वाले लोगों को धमकी दी और मारपीट की उस घटना के बाद मुख्यमंत्री द्वारा दंडाधिकारी जांच की घोषणा की जबकी कांग्रेस लगातार न्यायिक जांच की मांग करती रही है।
बिलासपुर के अतरिक्त जिलाधीश बीएस उइके की अध्यक्षता में गठित आयोग के समक्ष आज अंतिम दिवस कांग्रेस की ओर से सभी घायल कार्यकर्ताओं द्वारा जिसमे प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर रास्ट्रीय प्रतिनिधि विष्णु यादव प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय प्रदेश सचिव रविन्द्र सिंह शहर महिला अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, सुभाष सराफ, आशा पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, विष्णु यादव, अकबर अली, स्वाति रजक, सीमा सोनी, सुभाष ठाकुर, तरु तिवारी, गोयल दूबे, कमलेश दूबे, संदीप बाजपेयी, अभय नारायण राय, जावेद मेमन, वीरेंद्र सारथी, इमरान खान, पंचराम सूर्यवंशी, अखिलेश बाजपेयी, दिनेश सीरिया, विजय आहूजा, हाफिज कुरैशी, शहाबुद्दीन अंसारी, नासिर खान, अजरा खान, रामचरण धूरी, कप्तान खान, मुकेश साहू, भरत जुर्यानी, राकेश हंश उपस्थित हुए, एवं घटना की लिखित जानकारी देते हुए शपथ पत्र प्रस्तुत किया । अभय नारायण राय ने बताया की विजय केशरवानी एवं नरेंद्र बोलर ने जाँच के लिए तय सात बिन्दुओं पर अपनी लिखित आपत्ति जताई कांग्रेस की और से अधिवक्ता के रूप में शैलेन्द्र दुबे, चंद्रशेखर बाजपेयी, लक्की यादव, हेमंत दिग्रस्कर मामले की पैरवी करेंगे अधिवक्ताओं द्वारा वकालत नाम प्रस्तुत किया गया।