Chhattisgarh Election 2023 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में बिलासपुर संभाग के विस्तारक योजना के अंतर्गत संगठन में कार्य करने वाले विस्तारकों और विधानसभा प्रभारियों की मैराथन बैठक ली।
बिलासपुर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में बिलासपुर संभाग के विस्तारक योजना के अंतर्गत संगठन में कार्य करने वाले विस्तारकों और विधानसभा प्रभारियों की मैराथन बैठक ली। उन्होंने चुनाव जीतने के टिप्स प्रभारियों को दिए।
बैठक में संभाग के 25 विधानसभा के विस्तारकों द्वारा दी गई प्रदेश संगठन कार्यों की संतोष ने समीक्षा की। इसके साथ ही संभाग के पदाधिकारियों द्वारा विधानसभा प्रभारी एवं संयोजकों के काम की समीक्षा की।
महामंत्री संतोष ने भाजपा के पक्ष में प्रत्येक विधानसभा में माहौल बनाने कार्य योजना तैयार करने चुनाव जीतने के मंत्र के साथ चुनाव प्रबंधन की जानकारी दी। चुनाव से पहले प्रचार और प्रसार में केन्द्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी जनता को देने की बात कही।
बड़े नेताओं से पूछा कैसे जीतोगे सीट
बैठक में उपिस्थित भाजपा के बड़े नेताओं और विधायकों से महामंत्री संतोष ने पूछा कि वे अपने क्षेत्र की विधानसभा सीट से कैसे जीत पाएंगे। चुनाव से पहले जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाओगो। नेताओं ने बताया कि वर्तमान में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए घोटाले और भ्रष्टाचार समेत केन्द्र से मिलने वाली राशि पर प्रदेश सरकार वाहवाही लूटने की कहानी जनता को बजाएंगे।
उन्होंने कहा कि जनता तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार के काले चिट्ठो का पुलिंदा खोलना है, जाकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेका जा सके और फिर से भाजपा की सरकार बनाई जा सके।
भाजपा के ये नेता रहे मौजूद
बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव, सहप्रभारी अनुराग सिंहदेव, पुन्नूलाल मोहले, गोमती साय, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी
रजनीश सिंह, धरमजीत सिंह, मोतीलाल साहू, रामदेव कुमावत, लखनलाल साहू, हर्षिता पाण्डेय, शैलेष पाठक, इन्द्रजीत सिंह गोल्डी, गुलशन ऋषि, ठा.भूपेन्द्र सिंह, गिरीश शुक्ला सहित भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य/मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी-सहप्रभारी, सांसद/विधायक, पूर्व सांसद/पूर्व विधायक, जिला प्रभारी-सह प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक-सहसंयोजक, विधानसभा प्रत्याशी 2018 उपस्थित थे।