बिलासपुर

CG Dog Bite: अवारा कुत्तों का बढ़ रहा आतंक, कोचिंग जा रही छात्रा को बेहरहमी से नोंचा, 15 से अधिक जगह लगे टांके

CG Dog Bite: बिलासपुर जिले में तिफरा के अभिलाषा परिसर में एक छात्रा पर आवारा श्वान ने हमला कर दिया है। छात्रा स्कूटी से कोचिंग जा रही थी इसी दौरान श्वान ने दौड़ाकर काटा और खींच दिया।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2024, 3:18 PM IST
cg dog bite

CG Dog Bite: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तिफरा के अभिलाषा परिसर में एक छात्रा पर आवारा श्वान ने हमला कर दिया है। छात्रा स्कूटी से कोचिंग जा रही थी इसी दौरान श्वान ने दौड़ाकर काटा और खींच दिया। स्कूटी से गिरने के बाद श्वानों ने उसे 15 से अधिक हिस्सों पर काटा जिससे वह लहूलुहान हो गई।

CG Dog Bite: श्वान ने 50 मीटर तक दौड़ाया

CG Dog Bite: निगम के नसबंदी दावों के बाद भी शहर में आवारा श्वानों की कमी नहीं है। इन आवारा श्वानों के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। विशेषकर छोटे बच्चों, लड़कियों और महिलाएं हमेशा खतरे में रहती है। अभिलाषा परिसर की है जहां एक विधि की छात्रा को कोचिंग जाते समय आवारा श्वान ने चलती स्कूटी पर हमला करके गिरा दिया।

स्कूटी से गिर पड़ी बच्ची, शोर मचाने पर जुटे लोग

श्वान ने लगभग 50 मीटर तक छात्रा को दौड़ाया। इसके बाद उसके ऊपर हमला कर दिया। श्वान ने छात्रा को सिर, हाथ, पीठ समेत पूरे शरीर में 15 से अधिक स्थानों को काट लिया है। श्वान के इस हमले से छात्रा लहूलुहान हो गई। छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े और उसे बड़ी मुश्किल से छुड़ाया।

इसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। लोगों का कहना है कि पूरी कालोनी में आवारा श्वानों का आतंक है। जबकि कॉलोनी के गार्डन में छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। यदि जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन अनहोनी हो सकती है।

Updated on:
11 Nov 2024, 3:18 PM IST
Published on: