
खाना खाते ही बिगड़ी 40 लोगों की तबीयत (Photo AI Genrated)
CG News: बिलासपुर के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर में फूड पॉइजनिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ दूषित भोजन का सेवन करने से एक साथ 40 लोग बीमार पड़ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मुकुंदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में खाना खाने के कुछ देर बाद ही ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
बीमारों की संख्या तेजी से बढ़ते देख तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। मस्तूरी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन तत्परता दिखाई और सभी पीड़ितों को मस्तूरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
बीएमओ की सीधी निगरानी में डॉक्टरों की टीम युद्धस्तर पर बीमार ग्रामीणों का इलाज कर रही है, जिससे स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि भोजन में किस तरह की अशुद्धि थी जिसके कारण इतनी बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए।
Updated on:
09 Mar 2026 12:13 pm
Published on:
09 Mar 2026 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
