9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटियों के सामने पत्नी की बेरहमी से हत्या, पैर से गला दबाया, चेहरे पर कई वार कर सिर पटका… जानें क्या थी वजह

Murder Case: आरोपी ने पहले पत्नी को धक्का देकर गिराया, फिर पैर से उसका गला दबा दिया और चेहरे पर कई बार वार किया, सिर पटका। जिससे महिला की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Crime News

पति ने की पत्नी की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Murder Case: बिलासपुर जिले के सिविल लाइन क्षेत्र के नेहरू नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी को धक्का देकर गिराया, फिर पैर से उसका गला दबा दिया और चेहरे पर कई बार वार किया, सिर पटका। जिससे महिला की मौत हो गई। इस दौरान उसकी दोनों मासूम बेटियां घर पर ही मौजूद थीं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेहरू नगर एमआईजी-33 में रहने वाली पुष्पलता यादव (37) घरेलू सहायिका का काम कर अपने परिवार का खर्च चलाती थीं। उसका पति युवराज यादव (43) मूलत: मोहनभाठा, कोटा के रहने वाला है और कोई काम नहीं करता था। रविवार को उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे शाम तक गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

घर मालकिन के सामने भी हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि दंपती करीब एक महीने पहले ही यहां किराए के मकान में रहने आए थे। किराया नहीं देने की बात को लेकर रविवार की सुबह मकान मालकिन उनके घर आई थी और घर खाली करने को कहा था। इस बात को लेकर भी पति-पत्नी के बीच विवाद भी हो रहा था।

शराब के लिए पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद

रविवार दोपहर पुष्पलता काम से घर लौटी थीं। उस समय युवराज घर पर ही था। बड़ी बेटी अपनी दो साल की छोटी बहन को संभाल रही थी। इसी दौरान युवराज ने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे। पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढऩे पर उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे बचने के लिए पुष्पलता बाथरूम की ओर भागने लगी, लेकिन आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसने पैर से पत्नी का गला दबा दिया और कई बार उसके चेहरे पर वार किया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बेटियों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को दी जानकारी

पिता की हैवानियत देखकर 12 साल की बड़ी बेटी अपनी दो साल की छोटी बहन को लेकर घर से बाहर भागी और शोर मचाकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक पुष्पलता की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना के बाद आरोपी पति युवराज यादव फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ससुर की हत्या के मामले में जा चुका है जेल

घटना की सूचना मिलते ही पुष्पलता की जेठानी रानी मौके पर पहुंचीं और दोनों बेटियों को संभाला। उन्होंने पुलिस को बताया कि युवराज अक्सर शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा और मारपीट करता था। करीब 12 साल पहले टिकरापारा में उसने अपने ससुर से विवाद के दौरान लाठी से सिर पर वार कर दिया था, जिससे उनके ससुर की मौत हो गई थी। उस मामले में युवराज करीब एक साल तक जेल में भी रह चुका है।