25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Transfer News: बड़ा फेरबदल, एक साथ 14 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

Transfer News: बिलासपुर जिले में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
School Education Department

Chhattisgarh Police Transfer (photo-patrika)

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादलों का दौर लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर जिले में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 14 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, गरिमा ठाकुर को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत बनाया गया है। वहीं सोनू अग्रवाल को सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साय को बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी और शिल्पा भगत को रतनपुर से तहसीलदार बोदरी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जयंती देवांगन को मस्तूरी से तहसीलदार (नजूल) पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर में पदस्थ पंकज सिंह को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर बनाया गया है। वहीं नायब तहसीलदारों में भी कई बदलाव किए गए हैं।

देखें लिस्ट