CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को बिल्हा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक समेत 7 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अफसर के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया।
बिलासपुर। CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को बिल्हा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक समेत 7 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अफसर के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें कांग्रेस के बागी प्रत्याशी अरुण तिवारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के रामशरण यादव ने बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से और कोटा से भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और बेलतरा भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने नामांकन फार्म लिया है।
यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : J.P नड्डा 2 दिवसीय दौरे पर आ रहे छत्तीसगढ़, एक ही दिन में कई जनसभा कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
कुल 17 लोगों.....
कुल 17 लोगों ने जमानत राशि जमा करने के बाद नामांकन फार्म लिया। विधानसभावार जमानत राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवारों में बिलासपुर विस क्षेत्र से रामशरण यादव, बरनलाल करियारे, अखिलेश पांडे शामिल हैं। कोटा विस क्षेत्र से प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, लक्ष्मीनारायण पोर्ते, बिल्हा विस क्षेत्र से जागेश्वर सोनी, संतोष कुमार साहू, देवप्रसाद, तखतपुर विस क्षेत्र से रामबनवास जगत, मस्तूरी विस क्षेत्र से अभिषेक सोनी, बेलतरा विस क्षेत्र से रामशरण यादव, लक्ष्मण पाठक, अश्वनी कुमार दुबे, प्रहलाद कुमार यादव, सुशांत शुक्ला, आनंदराम साहू और बाबा पवार समेत 7 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन लिया है।