बिलासपुर

CG Fake Doctors: अब झोलाछाप डॉक्टरों की खैर नहीं, 4 क्लीनिक हुए सील

CG Fake Doctors: छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अब प्रशासन सख्त हो गई है। लगातार मरीजों की मौत को देखते हुए प्रदेश के डॉक्टरों की अब शामत आने वाली है।
less than 1 minute read
Feature image

CG Fake Doctors: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में कोटा क्षेत्र के करगीखुर्द, शिवतराई, आमने और लमेर में अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप चार क्लीनिकों को सील कर दिया गया।

CG Fake Doctors: झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से हो रही मौत

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के चलते अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए कई क्लीनिकों पर कार्रवाई की है, लेकिन जिले में अभी भी 115 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं।

झोलाछाप डॉक्टरों के नामों की सूची जारी

CG Fake Doctors: स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों के नामों की सूची जारी कर दी है और लोगों को सलाह दी है कि वे इन डॉक्टरों से इलाज न कराएं। विभाग का उद्देश्य है कि जनता को सुरक्षित और गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं मिल सकें और झोलाछाप डॉक्टरों की गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

Updated on:
21 Aug 2024 03:12 pm
Published on:
21 Aug 2024 03:11 pm
Also Read
View All
बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

तुम सांवले हो, प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा! पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा बिलासपुर हाईकोर्ट, आया फैसला

डॉग के अंतिम संस्कार पर बिलासपुर में मचा बवाल, लोग बोले- मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थान में ऐसा काम

न केक, न पार्टी… बिलासपुर के अतुल ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, 1000 से ज्यादा लोगों को खिलाया मुफ्त वड़ा पाव-आलू गुंडा

छत्तीसगढ़ के LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब ऑनलाइन बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर, जानें कैसे