
Gas Cylinder Seized: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 126 घरेलू सिलेंडर जब्त
Gas Cylinder Seized: कलेक्टर की सख्त हिदायतों के बावजूद शहर में रसोई गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी का मामला सामने आ रहा है। जिला प्रशासन की टीम ने शहर से लगे कोनी और सिरगिट्टी इलाके में स्थित किचन केयर और एक किराना दुकान पर छापा मारकर 126 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। जांच के दौरान मौके से गैस निकालने के उपकरण भी बरामद किए गए।
इसके बाद संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। प्रशासन ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम लगातार दूसरे दिन भी अलग-अलग क्षेत्रों में जांच और छापेमारी कर रही है।
इससे पहले बुधवार को भी टीम ने कार्रवाई करते हुए 72 गैस सिलेंडर जब्त किए थे। जिला प्रशासन और गैस एजेंसियों का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है।
गैस एजेंसियों पर पहुंचने वाले लोगों को ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए कहा जा रहा है, जबकि कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कंपनियों के टोल फ्री नंबर पर कॉल ही नहीं लग पा रहा है। इस स्थिति से परेशान लोग बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे गैस लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। गैस एजेंसियों से जुड़े लोगों का कहना है कि तकनीकी समस्या के कारण सर्वर डाउन चल रहा है। इसी वजह से ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी जनरेट होने में भी दिक्कत आ रही है।
Updated on:
13 Mar 2026 12:14 pm
Published on:
13 Mar 2026 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
