बिलासपुर

CG Fraud: दोगुना मुनाफा देने का झांसा देकर 2.50 लाख की ठगी, गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

CG Fraud: गिरोह के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

less than 1 minute read
Feb 03, 2026

CG Fraud: बिलासपुर में अंधविश्वास, लालच और आसान मुनाफे के जाल में फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बिल्हा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पैसे ‘झरन’ कर दुगुना करने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 85 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।प्रार्थी शिव कुमार चेरवा (52 वर्ष), निवासी शरडी पाण्डूपारा, थाना चर्चा, जिला कोरिया (बैकुंठपुर) ने 3 फरवरी को थाना बिल्हा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि स्वयं को "गुरुजी" बताने वाले सरपंच रिखीराम नवरंग, उसके सहयोगी विमला बाई, बृहस्पति बाई, बृजबाई गोंड तथा वाहन चालक विजय राज ने एक राय होकर ‘झरन’ के माध्यम से 2.50 लाख रुपए को 2 करोड़ रुपए में बदलने का लालच दिया। आरोपियों ने इसी बहाने प्रार्थी से 2.50 लाख रुपए प्राप्त कर ठगी को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिल्हा पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की।

न्यायिक रिमांड पर जेल भेजापुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में सभी आरोपियों ने ठगी की रकम लेना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपियों के कब्जे से ठगी की राशि में से 1 लाख 85 हजार रुपए नकद जब्त किए गए। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को 3 फरवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Published on:
03 Feb 2026 10:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर