3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीन विवाद में खूनी वारदात, बंटवारे को लेकर भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, जानें मामला…

CG Murder News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा सीमा क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

2 min read
Google source verification
जमीन विवाद में खूनी वारदात (photo source- Patrika)

जमीन विवाद में खूनी वारदात (photo source- Patrika)

CG Murder News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला और कोरबा की सीमा से लगे क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार इतनी भयावह स्थिति में पहुंच गया कि बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

CG Murder News: इस मुद्दे को लेकर शुरू हुई कहासुनी

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेन्हा गांव का है। यहां रहने वाले दो सगे भाइयों-कल्याण और दयाराम-के बीच काफी समय से जमीन के हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार के स्तर पर कई बार इस विवाद को सुलझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम एक बार फिर दोनों भाइयों के बीच इसी मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बड़े भाई कल्याण ने दयाराम पर डंडे से हमला कर दिया। वह लगातार बेरहमी से उसकी पिटाई करता रहा।

मारपीट के दौरान घर के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दयाराम की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

आगे की कार्रवाई की जा रही…

CG Murder News: उसे जिला अस्पताल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है और गांव में भी शोक का माहौल है।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई प्रक्रिया में है।

बता दें कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला और आसपास के इलाकों में भी जमीन से जुड़े विवादों के कारण आपसी झगड़े और हिंसक घटनाओं की खबरें समय-समय पर सामने आती रही हैं। स्थानीय स्तर पर पंचायत या पारिवारिक समझौते के जरिए इन मामलों को सुलझाने की कोशिश की जाती है, लेकिन कई बार समाधान न निकल पाने से विवाद बढ़ जाता है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग