
फर्जी ‘दुल्हन’ के नाम पर ठगी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Bilaspur Thagi News: शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित नेटवर्क का बिलासपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। "मैरिज ब्यूरो" की आड़ में चल रहे इस गिरोह द्वारा लोगों की भावनाओं का फायदा उठाकर लाखों रुपए ठगे जा रहे थे। फर्जी बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और कॉल सेंटर के माध्यम से संचालित इस रैकेट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद की है।
मामले का खुलासा म्यूल बैंक खातों की जांच के दौरान हुआ। जांच में सामने आया कि सरकंडा और कोतवाली थाना क्षेत्र में कॉल सेंटर के रूप में फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित किए जा रहे थे। ये गिरोह अविवाहित और निराश लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता था। जांच की शुरुआत भारतीय स्टेट बैंक के एक संदिग्ध खाते से हुई, जो सरकंडा निवासी महिला के नाम पर था, लेकिन उसका संचालन उसकी बेटी तरुणा उर्फ सोनू खरे कर रही थी।
पुलिस ने इस मामले में महारथी साहू, फुलेश्वर श्रीवास, तरुणा उर्फ सोनू खरे और नीरा बाथम को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने देवनंदन नगर, सरकंडा स्थित "विवाह गाइड" नामक मैट्रिमोनियल ऑफिस पर छापा मारा, जहां संचालक महारथी साहू, सहयोगी फुलेश्वर श्रीवास, मैनेजर तरुणा खरे और संचालिका नीरा बाथम मौजूद मिले। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बेरोजगार युवतियों को नौकरी का झांसा देकर उन्हें "फर्जी दुल्हन" बनाकर ग्राहकों से फोन पर बात कराई जाती थी्र कार्रवाई के दौरान 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल फोन और 20 हजार रुपएनकद बरामद किए गए। साथ ही, कई फर्जी बैंक खातों के माध्यम से लाखों लेनदेन का भी खुलासा हुआ है।
नौकरी और ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर बड़ी ठगी, 32 लाख से ज्यादा का नुकसान- बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से उसके बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 15 लाख रुपए ठग लिए गए। आरोप है कि आरोपी महिलाओं ने फर्जी दस्तावेज और ईमेल के जरिए भरोसा दिलाकर कई साल तक रकम ऐंठा… पूरी खबर पढ़े
नकली सोना थमाकर 2 लाख से ज्यादा की ठगी, शातिरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम- सूरजपुर जिले के चांदनी थाना अंतर्गत नकली सोना देकर दो लाख से अधिक की ठगी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ठगी की आधी रकम बरामद की गई है… पूरी खबर पढ़े
Published on:
03 Apr 2026 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
