
चाकूबाजी (photo source- Patrika)
CG Crime News: बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में सुनसान जंगल के बीच लूट की एक बड़ी वारदात होते-होते बच गई। हथियारों से लैस दो युवकों ने कार सवारों को रोककर लूटने की कोशिश की, लेकिन पीड़ितों की सूझबूझ, ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
1 अप्रैल यानी बुधवार की रात करीब 10.30 बजे हरिल साय टोप्पो अपने साथियों नीलिमा तिर्की और रामप्यारी तिर्की के साथ गनियारी से मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर कार से विचारपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलगहना-कोनचरा मार्ग पर नीलगिरी प्लांट के पास घने जंगल में बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने करीब 7 किलोमीटर तक कार का पीछा करते हुए ग्राम विचारपुर में वाहन को रोक लिया। यहां आरोपियों ने चाकू दिखाकर लूट का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों को देखकर आरोपी घबरा गए और अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट 2 अप्रैल यानी गुरुवार को दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की गई। बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ ही घंटों में दोनों आरोपी सिद्धांत पाण्डेय उर्फ राज पाण्डेय और राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। उनके पास से दो धारदार चाकू भी बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सिद्धांत पाण्डेय पहले भी गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पूरे घटनाक्रम में ग्रामीणों की सतर्कता और साहस निर्णायक साबित हुई। समय रहते उनकी मौजूदगी से एक बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
बारात की खुशी बनी खौफ, डीजे विवाद में युवक को मारा चाकू- कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पुरानी बस्ती इलाके में बारात के दौरान डीजे पर चढक़र नाच रहे युवकों को समझाइश देना एक स्थानीय युवक को महंगा पड़ गया, उस पर चाकू से जानलेवा हमला हो गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कानून व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हुए हैं… पूरी खबर पढ़े
Updated on:
03 Apr 2026 02:39 pm
Published on:
03 Apr 2026 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
