बिलासपुर

CG Fraud: मछली पालन करने वाले हितग्राहियों का 2 करोड़ 16 लाख गबन! महिला अधिकारी गिरफ्तार

CG Fraud case: आरोपी कूट रचित दस्तावेज बना कर शासन को गुमराह कर फरार हो गई थी। बिलासपुर से कोरबा की ओर भागने के दौरान...
less than 1 minute read
cg fraud news

CG Fraud: मतस्य विभाग में मछली पालन करने वाले हितग्राहियों के लिए शासन की ओर से आए 2 करोड़ 16 लाख रुपए के गबन की आरोपी तत्कालीन सहायक संचालक को राजनांदगांव पुलिस ( Rajnandgaon Police ) ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कूट रचित दस्तावेज बना कर शासन को गुमराह कर फरार हो गई थी। बिलासपुर से कोरबा की ओर भागने के दौरान कोनी के पास राजनांदगांव पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

CG Fraud: राजनांदगांव पुलिस ने दर्ज की थी शिकायत

CG Fraud: मिली जानकारी के अनुसार सहायक संचालक मछली पालन विभाग राजनांदगांव ने 4 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मछली पालन विभाग राजनांदगांव में तत्कालीन मछली पालन विभाग की सहायक संचालक गीतांजलि गजभिये ने कूटरचित दस्तावेज के आधार योजना के तहत आई राशि का दुरुपियोग किया है। जांच में गीतांजलि द्वारा केज कल्चर मछली पालन के लिए शासन से आए 2 करोड़ 16 लाख रुपए को हितग्राहियों के कूटरचित दस्तावेज के आधार पर प्रशासन को गुमराह करते राशि का दुरुपयोग करना पाया गया।

दबिश देकर महिला अधिकारी को दबोचा

शिकायत पर जांच कर रही टीम के सदस्य संजय बरेठ अपनी टीम के साथ बिलासपुर पहुंचे। कॉल लोकेशन के आधार पर टीम ने महामाया चौक कोनी रोड पर अधिकारी गीतांजली गजभिये (47) निवासी बख्तावर चाल तुलसीपुर राजनांदगांव को गिरफ्तार लिया। महिला अधिकारी को पुलिस न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
28 Jul 2024 02:06 pm
Published on:
28 Jul 2024 02:00 pm
Also Read
View All
बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

तुम सांवले हो, प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा! पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा बिलासपुर हाईकोर्ट, आया फैसला

डॉग के अंतिम संस्कार पर बिलासपुर में मचा बवाल, लोग बोले- मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थान में ऐसा काम

न केक, न पार्टी… बिलासपुर के अतुल ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, 1000 से ज्यादा लोगों को खिलाया मुफ्त वड़ा पाव-आलू गुंडा

छत्तीसगढ़ के LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब ऑनलाइन बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर, जानें कैसे