बिलासपुर

CG Health: मरीजों की अटकी सांस, सरकारी अस्पताल में कलेक्टर को मिला एक्सपायरी दवा का स्टॉक, 2 निलंबित

CG Health: करगीकला पीएचसी में दवाई वितरण कक्ष में एक्सपायरी दवा मिलने पर फार्मासिस्ट मुकेश पोर्ते और सेक्टर सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jun 2024, 6:08 PM IST
CG Health - Demo pic

CG Health: कलेक्टर अवनीश शरण ने गुरुवार को कोटा के शिवतराई में पीएम जनमन योजना की समीक्षा के बाद शासकीय योजनाओं के मैदानी हालात का जायज़ा लेने करगीकला और पीपरतराई का आकस्मिक दौरा किया। उन्होंने इन ग्रामों में स्वास्थ्य केंद्र और खाद बीज वितरण सोसायटी का निरीक्षण किया।

हितग्राहियों से चर्चा कर सुविधाओं की जानकारी ली। करगीकला पीएचसी में दवाई वितरण कक्ष में एक्सपायरी दवा मिलने पर फार्मासिस्ट मुकेश पोर्ते और सेक्टर सुपरवाइजर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। ग्रामीण चिकित्सा सहायक का एक इंक्रीमेंट रोकने का भी निर्देश दिया।

कलेक्टर ने करगी कला पीएचसी में दवाई वितरण कक्ष, ओपीडी, प्रसव कक्ष, पुरुष वार्ड सहित पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से सहानुभूति रखते हुए सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

CG Health: कोटवारी जमीन की अवैध बिक्री, कोटवार बर्खास्त

कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रतिबंध के बावजूद अवैध तरीके से कोटवारी जमीन विक्रय मामले पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कोटवार को सेवा से बर्खास्त करने के साथ ही जमीन फिर से शासन के पक्ष में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामला जिला मुयालय से लगे ग्राम सेमरताल का है।

तहसील कार्यालय से प्राप्त जानकारी मिली कि सेमरताल का कोटवार परमेश्वर दास मानिकपुरी ने ग्राम सेमरताल महल नंबर 1 के खसरा नंबर 532 एवं 553 की कोटवारी भूमि को छलपूर्वक विक्रय किया है। इस पर नायब तहसीलदार राहुल शर्मा ने मामले की जांच शुरू की।

Updated on:
14 Jun 2024, 6:08 PM IST
Published on: