बिलासपुर

4 सड़कों के लिए 46 करोड़ 65 लाख रुपए मंजूर, मंत्री अरुण साव ने समय में काम पूरा करने के दिए निर्देश

CG News: बिलासपुर जिले के चार सड़कों के निर्माण के लिए 46 करोड़ 65 लाख रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का परिपत्र जारी किया..
less than 1 minute read
road project, road project in dholpur, dilapidated road, dilapidated road in dholpur, road construction in dholpur, dholpur news, Rajasthan news, रोड प्रोजेक्ट, रोड प्रोजेक्ट इन धौलपुर, जर्जर सड़क, जर्जर सड़क इन धौलपुर, सड़क निर्माण इन धौलपुर, धौलपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज
फाइल फोटो- पत्रिका

CG News: राज्य शासन ने बिलासपुर जिले में 4 सड़कों के लिए 46 करोड़ 65 लाख रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में करीब 21 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है।

CG News: यहां होंगे निर्माण कार्य

लोक निर्माण विभाग ने बिलासपुर में पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक मार्ग के लिए 40 करोड़ 79 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 15.38 किमी सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा। विभाग ने बिलासपुर में एनएच-130ए से नेहरू चौक उसलापुर पुल तक 3.20 किलोमीटर में सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 25 लाख 21 हजार रुपए भी मंजूर किए हैं।

मंत्री ने समय में काम पूरा करने के निर्देश

लोक निर्माण विभाग ने बिलासपुर जिले में परसाही से धनपुर मार्ग में 1.10 किमी सड़क के निर्माण के लिए 97 लाख रुपए तथा सेंदरी बस स्टैंड से रमतला मार्ग में 1.20 किमी सड़क के लिए 63 लाख 38 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री अरुण साव ने चारों सड़कों के निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
28 Feb 2026 05:30 pm
Published on:
28 Feb 2026 05:29 pm