CG Panchayat Election 2025: पेंड्रा जनपद पंचायत क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो लोकतंत्र की आदर्श तस्वीर मानी जाएगी। दूल्हे ने अपनी बारात जाने के पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया है।
CG Panchayat Election 2025: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण वोटिंग शुरू हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में पेंड्रा जनपद पंचायत क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो लोकतंत्र की आदर्श तस्वीर मानी जाएगी। दरअसल पेंड्रा विकासखंड के कोटमी के सकोला गांव के दूल्हे ने अपनी बारात जाने के पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया है।
जानकारी के मुताबिक, दूल्हा बने ऋषभ श्रीवास्तव बारात लेकर पेंड्रा से 350 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के मैहर जाएगा। अपनी दुल्हन लाने के पहले उसने ग्राम सरकार चुनने का फैसला किया और बारात में जाने के पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया।
दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र चिकपाल मारजुम में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद ग्रामीण अपने घरों से निकलकर अपना मत का प्रयोग करते हुए मतदान करने केंद्र तक पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर रखी है, ताकि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जा सके। सुबह 11 बजे तक 30.63 प्रतिशत मतदान हुआ है।
बिल्हा, पेंड्रा, लोरमी, नवागढ़, मालखरौदा, पोड़ी-उपरोड़ा, खरसिया, धरमजयगढ़, बिलाईगढ़, रामानुजनगर, प्रेमनगर, बलरामपुर, सीतापुर, मैनपाट, मनेंद्रगढ़, जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, धरसींवा, तिल्दा-नेवरा, कसडोल, छुरा, पिथौरा, बागबहरा, कुरूद, पाटन, बालोद, छुरिया, खैरागढ़, मोहला, बोड़ला, पंडरिया, फरसगांव, माकड़ी, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कटेकल्याण, छिंदगढ़, भोपालपटनम और ऊसूर।