बिलासपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक्टिव हुआ भयंकर सिस्टम, इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल…Alert जारी

Chhattisgarh Weather Update : मौसम विज्ञानी चन्द्रा के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे विदर्भ के ऊपर तक फैला है। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती घेरे के रूप में हरियाणा और उसके आसपास फैला है। इसके प्रभाव से प्रदेश में वर्षा होने की संभावना हैं।
2 min read
cyclone_alerts_chhattisgarh_1.jpg

Rain in chhattisgarh : प्रदेश में चक्रीय चक्रवाती घेरे के असर के कारण गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर चला। रात में बारिश के बाद सुबह से लगातार रिमझिम बारिश होने के कारण तापमान 3 डिग्री लुढक गया और ठंड बढ़ने से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। कई जगह लोग आग जलाकर ठंड से बचाव करते रहे। सुबह से बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से बादल छटने की संभावना जताई है।

बुधवार की रात भी बारिश होने के बाद गुरुवार को सुबह से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। लगातार बारिश के कारण तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। सुबह से बारिश के साथ ठंडी हवाएं (Monsoon in Chhattisgarh) चलने के कारण मौसम में आर्र्दता आई। इसके कारण सुबह से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह से बारिश का दौर शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। इसके कारण शहर की कई दुकानें नहीं खुलीं और लोग घरों में दुबके रहे। सरकारी दफ्तरों समेत बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग दिखे। जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोग बारिश के साथ ठंड बढ़ने के कारण गर्म कपड़ों के साथ छतरी और रेन कोट में दिखे।

Chhattisgarh Weather Forecast: सरकारी संस्थानों समेत कई स्थानों पर लोग आग जलाकर ठंड से बचाव के प्रयास करते रहे। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई और तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आई और तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख शहरों के तापमान

शहर - तापमान
रायपुर - 20.5
बिलासपुर - 19.8
पेंड्रा - 19.4
अंबिकापुर - 19.4
जगदलपुर - 26.8
दुर्ग - 23.2
राजनांदगांव - 21.8

हल्की बारिश व बादल छंटने की संभावना...

weather update मौसम विज्ञानी चन्द्रा के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे विदर्भ के ऊपर तक फैला है। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती घेरे के रूप में हरियाणा और उसके आसपास फैला है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 8 दिसंबर को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले चार दिनों में 5 - 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। कल से प्रदेश में बादल छंटने और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा बनने की संभावना है।

Published on:
08 Dec 2023 12:01 pm