CG Weather Update: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार प्रदेश के उत्तरी भाग में उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने और दक्षिणी हवा का प्रभाव घटने के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
Weather Alert: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने दक्षिणी हवाओं का प्रभाव कम, तो उत्तरी हवाओं का असर बढ़ने पर उत्तर छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।
गुरुवार को सुबह आकाश मेघमय रहा और हल्का कोहरा छाया रहा। धीरे-धीरे आकाश साफ हो गया और धूप खिल गई। दिन भर धूप खिली रही। हालांकि इससे तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इधर शाम को भी अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड कम रही। इस तरह गुरुवार को सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने के साथ अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहने के साथ न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान में गिरावट की संभावना...
IMD Updates: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार प्रदेश के उत्तरी भाग में उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने और दक्षिणी हवा का प्रभाव घटने के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है।