बिलासपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने लिया यू टर्न, गर्मी झेल रहे लोगों को ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया

CG Weather Update: मौसम विज्ञानी चन्द्रा के अनुसार उत्तर से आने वाली हवा की गति में परिवर्तन होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में 14 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
2 min read
CG Weather Update
CG Weather Update file photo

CG Weather Update: बीते दिन से ही शहर की हवाएं सर्द होती जा रही हैं। आज न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट देखी गई और इसके साथ आज तापमान 12.3 डिग्री रहा। गर्मी की शुरुआत के साथ ही देसी कोल्डड्रिंक के नाम से मशहूर गन्ना जूस की दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। गर्मी के दिनों में गन्ने की जूस न सिर्फ प्यास बुझाती है, बल्कि अपने औषधीय गुण के कारण शरीर की रक्षा भी करती है।

गर्मी के सीजन(CG Weather Update) में गन्ने की फसल बाजार में आती है और लोग जी भर कर गन्ने का जूस पीते हैं। बिलासपुर में बीते कुछ दिनों में गर्मी का असर दिखना चालू हो गया है। शहर में जहां दिन का अधिकतम तापमान का पारा चढ़ने लगा वहीं इसी के मद्देनजर शहर के विभिन्न स्थानों पर गन्ना रस की दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं और शहरवासी भी गन्ना जूस पीने पहुंचने लगे हैं।

गर्मी के दिन में(CG Weather Update) गन्ना रस की अधिक मांग रहती है, लोग तेज गर्मी से बचने के लिए इसका सहारा लेते हैं। मगर बीते दिन से ही शहर की हवाएं सर्द होती जा रही हैं। आज न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट देखी गई और इसके साथ आज तापमान 12.3 डिग्री रहा। मौसम (CG Weather Update)की उठापटक गन्ना रस का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए सरदर्द बन सकती है।

अंबिकापुर से मंगा रहे गन्ना
शहर की मांग को देखते हुए गन्ना जूस बेचने वाले अंबिकापुर से गन्ने मंगा रहे हैं। व्यपारी बता रहे हैं कि अंबिकापुर की ओर से आने वाले गन्नों में अधिक मिठास होती है।

गन्ना जूस मशीन किराए पर ले रहे लोग
व्यापार में मुनाफा अधिक है और इसके लिए शहर में इसका व्यवसाय कर रहे लोगों में गन्ना रस पेरने के मशीन की मांग बढ़ी है। गन्ना मशीन 12 से 15 हजार तक का किराया वसूल रहे हैं।

तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना
मौसम विज्ञानी चन्द्रा के अनुसार (CG Weather Update)उत्तर से आने वाली हवा की गति में परिवर्तन होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में 14 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान (CG Weather Update)में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Published on:
14 Feb 2023 11:46 am