बिलासपुर

हादसा : अरपा में डूबीं 3 बच्चियां, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे जाम, सीएम बघेल ने जताया दुख

CG Accident : अरपा नदी में नहाने ( chhattisgarh hindi news ) गईं तीन युवतियों की डूबने से मौत हो गई। मामला कोनी थाने के अंतर्गत सेंदरी ग्राम का है।

less than 1 minute read
दर्दनाक हादसा : अवैध खनन की भेंट चढ़ीं तीन जिंदगियां, अरपा में डूबने से मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम।

बिलासपुर. अरपा नदी में नहाने गईं तीन युवतियों की डूबने से मौत हो गई। मामला कोनी थाने के अंतर्गत सेंदरी ग्राम का है। जानकारी के अनुसार धनेश्वरी, पूजा और रितु पटेल नाम की तीन युवतियां अरपा में नहाने गई थी। बहाव अचानक बढ़ जाने के कारण धनेश्वरी का संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगी।

उसकी अन्य दो सहेलियों पूजा पटेल और रितु ने उसे बचाने प्रयास किया। लेकिन नदी में बहाव तेज होने के कारण रितु और पूजा भी पानी में बह गए। हादसे की सूचना मिलना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मार्ग कायम कर लिए है और मामले की विवेचना कर रही है।


लोगों फोड़ा अवैध खनन पर हादसे का ठीकरा


घटना की जानकारी होने पर लोगों ने किसी तरह शवों को निकला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने अंबिकापुर हाईवे में चक्का जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि प्रशासन अवैध खनन रोकने में नाकाम है। इस लिए बड़ा हादसा हो गया। चक्काजाम की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर गांव वालों को समझाइश दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यक्त की संवेदना

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं

Updated on:
17 Jul 2023 04:40 pm
Published on:
17 Jul 2023 04:21 pm
Also Read
View All