बिलासपुर

Crime News: कुल्फी ठेले वाले को पुलिस ने सरेराह डंडे से पीटा, मामले में SSP ने दिए जांच के निर्देश

Crime news: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रात को पुलिसकर्मियों ने कुल्फ़ी ठेले वाले को डंडे से पीटने के बाद एक युवक को केवल वीडियो बनाने के शक में बेरहमी से पीट दिया
less than 1 minute read
police latest News Bilaspur

Crime News: शहर में क़ानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाली पुलिस अब ग़रीबों और आम नागरिकों पर ही अपनी ताक़त आज़माने लगी है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रात को पुलिसकर्मियों ने कुल्फ़ी ठेले वाले को डंडे से पीटने के बाद एक युवक को केवल वीडियो बनाने के शक में बेरहमी से पीट दिया। युवक का कसूर सिर्फ़ इतना था कि वह अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना कर होटल से लौटते समय रामसेतु के पास सेल्फ़ी ले रहा था।

Crime News: देर रात 11 बजे की घटना

घटना रात लगभग 11 बजे की है। सरकंडा निवासी राहुल सोनी अपने जन्मदिन पर पत्नी मीना सोनी और दो सालों के साथ डिनर करने तेलीपारा के एक होटल गया था। खाना खाने के बाद वे रिवर व्यू रोड पहुंचे और सड़क किनारे ठेले से आइसक्रीम ली तभी सिटी कोतवाली की पेट्रोलिंग वाहन पहुंचा और उससे उतरते ही पुलिसकर्मियों ने ठेले वाले को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। राहुल का कहना है कि वह तभी अपने परिवार के साथ सेल्फ़ी ले रहा था और कैमरे का लैश देखकर पुलिस को शक हुआ कि वह वीडियो बना रहा है।

शिकायत करेंगे तो की जाएगी कार्रवाई

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि यदि पुलिसकर्मियों ने जबरन मारपीट की है तो इस संबंध में अब तक किसी ने भी शिकायत नहीं की है। यदि युवक शिकायत करता है तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
12 May 2025 03:06 pm
Published on:
12 May 2025 03:04 pm