बिलासपुर

कैबिनेट का बड़ा फैसला, महंगाई भत्ते में हुई 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, CM ने ट्वीट कर कर्मचारियों को दी खुशखबरी

DA Hike: रायपुर। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। कैबिनेट बैठक में सरकार ने राज्‍य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5% की वृद्धि की है।
2 min read
5% increase in dearness allowance of employees, CM said this
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई 5% की बढ़ोत्तरी, सीएम ने कही ये बात

DA Hike: रायपुर। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। कैबिनेट बैठक में सरकार ने राज्‍य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5% की वृद्धि की है। इसकी जानकरी CM बघेल ने खुद ट्वीट कर दी हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते लिखा हैं, आप सबके साथ साझा करना चाहूंगा कि आज हमने कैबिनेट की बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए) में 5 प्रतिशत की वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

कैबिनेट की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा

CG Bigg Breaking News: गुरुवार यानी आज सुबह 11 बजे CM बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई। वहीं CM बघेल कैबिनेट बैठक शुरू होने के पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हो रही इस कैबिनेट बैठक में अनुपूरक प्रस्ताव पर चर्चा व साथ ही धान की बुवाई को लेकर भी चर्चा होगी।

सरकार अनुपूरक बजट को पास कराएंगे

सूत्रों की माने तो सत्र के दौरान होने वाली विभिन्न घोषणाओं को लेकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों से CM बघेल चर्चा की। वहीं 18 जुलाई से विधानसभा का चार दिवसीय सत्र प्रारंभ होगा। उसी वक्त सरकार प्रथम अनुपूरक बजट व लंबित विधेयकों को पास भी कराएगी।

Updated on:
06 Jul 2023 03:13 pm
Published on:
06 Jul 2023 03:07 pm