बिलासपुर

CG ELECTION 2018 : चुनावी दौरों का दौर शुरू, पीएम कल, शाह परसों, बाल दिवस के दिन आएंगे राहुल, देखें विडियो

। एसपीजी ने स्वागत और मंच पर बैठने वाले नेताओं की सूची संगठन से मांगी है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 1:10 PM IST
CG ELECTION 2018
CG ELECTION 2018 : चुनावी दौरों का दौर शुरू, पीएम कल, शाह परसों, बाल दिवस के दिन आएंगे राहुल, देखें विडियो

बिलासपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को होने वाली चुनावी सभा के लिए एसपीजी ने पूरे साइंस कॉलेज परिसर को अपने कब्जे में ले लिया है। पूरे दिन यहां तैयारियां चलती रही एसपीजी ने दो बार यहां हेलीकाफ्टर को हेलीपेड में उतरवाकर ट्रायल किया पेंड नजदीक होने के कारण पहले एक दो पेड़ों को कटवाया गया फिर हेलीपेड को रिजेक्ट कर दूसरा हेलीपेड तैयार करने कहा गया जिससे लोक निर्माण विभाग द्वारा अब 5 वां कच्चा हेलीपेड बनवाया जा रहा है। एसपीजी ने स्वागत और मंच पर बैठने वाले नेताओं की सूची संगठन से मांगी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां सोमवार को साइंस कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। मैदान में करीब सप्ताह भ्भर से सभ्भा की तैयारी चल रही है, एसपीजी ने पूरे परिसर को हैंडओवर लेने के बाद यहां अस्थाई कैंप बनाकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री के साथ सेना का एक हेलीकाफ्टर समेत तीन हेलीकाफ्टर यहां उतरेंगे जिसके लिए यहां चार हेलीपेड बनाए गए हैं। एसईसीएल मुख्यालय के बाउंड्रीवाल से सटा होने और पेडों के कारण यहां से दो-तीन पेड़ों को सुरक्षा के मद्देनजर कटवाया गया इसके बाद दो बार हेलीकाफ्टर को लैंड कराकर ट्रायल करने के बाद एसपीजी ने एसपी और आईजी को सुरक्षा के मद्देनजर यहां नया हेलीपेड बनाने कहा जिससे मैदान के एक किनारे में लोक निर्माण विभाग द्वारा समतलीकरण कराकर कच्चा नया हेलीपेड बनवाने का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा मंच और हैंगर का काम अभी भी जारी है, नगर विद्युत संभाग द्वारा यहां विद्युत व्यवस्था के लिए अस्थाई ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में जिले के सभी सात प्रत्याशियों व मण्डल अध्यक्षों की मीटिंग हुई। इसमें पीएम की सभा में भीड़ जुटाने की रणनीति बनी।

ये होंगे मंच पर पीएम के साथ : जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने बताया कि मंच पर प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, सांसद लखनलाल साहू एवं बिलासपुर और मुंगेली जिले के 9 विधायक प्रत्याशियों समेत 13 कुर्सियां लगाई जाएगी। सूची को फाइनल कर एसपीजी को सौंपा जाएगा।
पार्टी से मांगा जा रहा है सदस्यों की सूची : साइंस कॉलेज मैदान में एक पुराना हेलीपेड है, तीन नए बनाए हैं। साथ ही एक और कच्चा हेलीपेड बनवा रहे हैं। मंच पर कौन -कौन होंगे और हेलीपेड पर प्रधानमंत्री के स्वागत में कौन-कौन रहेंगे उनकी सूची पार्टी संगठन से मांगी गई है।
प्रदीप गुप्ता, आईजी, बिलासपुर रेंज

Updated on:
11 Nov 2018, 1:10 PM IST
Published on: