बिलासपुर

चुनावी माहौल ने पकड़ी रफ्तार, गूंजने लगे आरोपों के स्वर, दावेदारों के भोंपू, मुद्दे गायब

कई मुद्दों पर तीनों पार्टी के नेताओं के बीच बहस होती रही।

2 min read
चुनावी माहौल ने पकड़ी रफ्तार, गूंजने लगे आरोपों के स्वर, दावेदारों के भोंपू, मुद्दे गायब

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद शनिवार शाम पत्रिका कार्यालय में पत्रिका पोल बुलेटिन शो आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस-भाजपा और जनता कांग्रेस के नेता शामिल हुए। एक घंटे तक चली चर्चा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेसियों ने आचार संहिता लागू करने के समय को लेकर निर्वाचन अधिकारियों पर कई आरोप लगाए। वहीं भाजपा नेता इससे पूरी तरह बचते नजर आए। इसके अलावा विधान सभा में प्रत्याशी घोषित करने के अलावा लोकल मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कई मुद्दों पर तीनों पार्टी के नेताओं के बीच बहस होती रही।

कांग्रेसियों का काम सिर्फ आरोप लगाना- दीवान : बेलतरा से भाजपा की टिकट के दावेदार विजयधर दीवान ने कहा, कांग्रेसियों का काम सिर्फ आरोप लगाना है। इसके अलावा उन्हें दूसरा कोई काम नहीं है। उन्हें हर चीज को संदेह की नजर से देखने की आदत सी बन गई है। जिलाध्यक्ष ने भी सफाई देते हुए कहा, कि चुनाव आयोग ने अपना काम किसी के दबाव में नहीं किया है।
इस बार भाजपा कहीं नहीं- त्रिलोक श्रीवास : कांग्रेस से बेलतरा को लेकर टिकट की दावेदारी कर रहे त्रिलोक श्रीवास ने कहा, भाजपा इस बार कहीं नहीं है। विकास के नाम पर जनता को झूठे सपने दिखाते रहे। बेलतरा क्षेत्र के विधायक भी काफी निष्क्रिय रहे। दीवान को सत्ता देकर बेलतरा 15 साल पीछे हो गया है। विधायक बेलतरा क्षेत्र में कोई एक भी बड़ा काम दिखा दें।

घोषणा किसी को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं-सुरेंद्र : भाजपा नेता सुरेन्द्र गुम्बर ने कहा, राजनांदगांव में पहले चरण में चुनाव की घोषणा किसी को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं किया गया। यह आरोप निराधार है। जबकि जनता कांग्रेस के बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी ब्रजेश साहू ने कहा, ऐसा कर सकते हैं, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।
हम बिलासपुर की सातों सीट जीत रहे- बोलर : कांग्रेस शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कहा हम जिले की सातों विधानसभा सीटें जीत रहे हैं। भाजपा के कुशासन का फायदा हमें मिलेगा। जनता भाजपा की चाल व चरित्र को जान चुकी है, जिसका लाभ मिलेगा। भाजपा के शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
इस बार जनता अमर को हराएगी- नजीरुद्दीन : नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्ीन ने कहा, इस बार शहर की जनता अमर अग्रवाल को हराएगी। हर बार योजना के नाम पर अमर शहर के लोगों को झुनझुना थमाते आ रहे हैं। सीवरेज के नाम पर पूरे शहर को खोदकर रख दिया। वे धूलमुक्त शहर की बात करते हैं, जबकि शहर धूल-धक्कड़ से भरा हुआ है।

भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करती आ रही- अभयनारायण : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभयनाराण राय ने कहा, भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करती आ रही है। आज निर्वाचन आयोग का भी दुरुपयोग किया गया। प्रधानमंत्री और रमन सिंह के कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न न हो, इसलिए दोपहर 12.30 बजे होने वाली घोषणा का समय बढ़ाकर इसे 3 बजे किया गया।
विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव - रजनीश : भाजपा के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा, हम सिर्फ विकास और विकास के मुददे पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। 15 साल में हमने जितना विकास कार्य किया है और जितनी योजनाएं लागू की हैं, उसका लाभ मिलेगा। इस बार जिले की सातों विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में होंगी।
गलत हाथों में बिलासपुर की जिम्मेदारी- बृजेश : बिलासपुर विस से जकांछ के प्रत्याशी बृजेश साहू ने कहा कि बिलासपुर सालों पीछे चल रहा है। यहां की जिम्मेदारी गलत हाथों में है। जकांछ असल में विकासवादी पार्टी है। बिलासपुर से हमारी बात जनता सुन रही है। नतीजे इसका प्रमाण बनेंगे।

Published on:
07 Oct 2018 12:40 pm
Also Read
View All
गोल्ड लोन में बड़ा फर्जीवाड़ा! असली सोने की जगह नकली गहने, ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की हेराफेरी से मचा हड़कंप

प्रमोशन विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सहायक प्राध्यापक को नजरअंदाज कर जूनियर को प्रोफेसर बनाया, रिव्यू के निर्देश

IPL Betting Racket Bust: IPL और लूडो पर सट्टे का बड़ा खेल बेनकाब, सरगना सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 करोड़ से ज्यादा लेनदेन उजागर

‘आप डिजिटल अरेस्ट में हैं’, मुंबई पुलिस बन ठगों ने बुजुर्ग महिला से 4 किस्तों में उड़ाए 1.04 करोड़ रुपए, 7 दिन तक डराया

CG Theft News: AC मिस्त्री निकला ‘सीरियल चोर’, 30 लाख जुए में हारकर बना अपराधी, 1000 CCTV फुटेज से हुआ खुलासा