बिलासपुर

पीलिया की वजह से छूटा था Exam इसलिए जान दे दी इस इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने

इंजीनियरिंग छात्रा ने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 5:59 PM IST
engineering girl suicide
Engineering student suicide

बिलासपुर. परीक्षा नहीं दिला पाने के कारण पीलिया की मरीज इंजीनियरिंग छात्रा ने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। तोरवा पुलिस के अनुसार देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी आर तरूणी राव पिता आर तिलक राव (20) चकरभाठा स्थित लक्ष्मीचंद इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी। वह पिछले 2 महीनों से पीलिया पीडि़त थी। बीमारी के कारण वह परीक्षा नहीं दिला पाई थी। शुक्रवार सुबह 8 बजे वह नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर चुन्नी से फांसी लगा ली। साढ़े नौ बजे तरूणी का भाई नरसिंम्हा उसे तलाश करने कमरे के पास पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। उसने तरूणी को आवाज लगाई। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर फांसी के फंदे पर तरूणी लटक रही थी। फंदा काटकर परिजन उसे अपोलो अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिकायत पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

जेल में नर्सों के साथ हुए अमानवीय बर्ताव की रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंपी जाएगी: निर्मला

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अनुसूचित जाति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला पासवान पिछले दो दिन से छत्तीसगढ़ के दौरे में हैं। शनिवार को दोपहर एक बजे छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रही नर्सों के साथ रायपुर की जेल में अमावनीय व्यवहार किया गया। उन्हें तरह-तरह की यातनांए दी गई। इसकी मैं निंदा करती हूं। 17 जून को प्रधानमंत्री के साथ मोर्चा की बैठक है इसमें इसे रखा जाएगा। दूसरी घटना छग से बेटियों को बेचने आई है इसकी भी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को दी जाएगी। उन्होंने कहा सरकार द्वारा नर्सों के पर एस्मा लगाना गलत है। ऐसा नहीं करना चाहिए। निर्मला ने बताया प्रधानमंत्री द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं ,जिसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इसका सर्वे पूरा करने के बाद रिपोर्ट मुख्यमंत्री इसके बाद प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है इसके लिए प्रशासनिक अफसरों के साथ हमारे कार्यकर्ता भी दोषी है।

Updated on:
11 Jun 2018, 5:59 PM IST
Published on: