बिलासपुर

मास्क लगाने की बात पर पिता ने किया झगड़ा फिर बेटे ने मंदिर से त्रिशूल निकाल किया वार

Bilsapur Crime News: मास्क लगाकर गांव के मंदिर में देवी दर्शन करने पहुंचे व्यक्ति को पिता ने पहले मास्क क्यों लगाए हो कहते हुए गाली गलौज देना लगा। विवाद बढ़ा तो बेटे ने मंदिर से त्रिशूल निकाल पेट में वार कर दिया।
2 min read
• •
Apr 23, 2021
crime_1.jpg
crime

बिलासपुर. मास्क लगाकर गांव के मंदिर में देवी दर्शन करने पहुंचे व्यक्ति को पिता ने पहले मास्क क्यों लगाए हो कहते हुए गाली गलौज देना लगा। विवाद बढ़ा तो बेटे ने मंदिर से त्रिशूल निकाल पेट में वार कर दिया। घायल ने उपचार के कोटा थाने में पहुंच मामले की शिकायत की। पुलिस ने पिता-पुत्र पर हत्या के प्रयास व मारपीट की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार कोटा मझगंवा स्थित नवाडीह निवासी बाबू लाल पिता सुन्दर सिंह गोड़ (52) 20 अप्रैल को महाअष्टमी पर गांव के महामाया मंदिर नारियल चढ़ाने गया था। पूजा पाठ कर रहे बाबूलाल को मंदिर में देख गांव के ही रामजी आर्मो पिता मानसिंह कहा, आज मास्क क्यों लगाया है, बाकी दिन तो नहीं लगाता है।

बाबूलाल ने कहा, सभी लगा रहे है सुरक्षा को लेकर तो मैंने भी मास्क पहन लिया है। बाबूलाल की बात सुन रामजी आर्मो मास्क पहनने की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगा। बाबू लाल ने विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दूर में खड़ा रामजी का बेटा अर्जुन आर्मो पिता रामजी गली गलौज करते हुए पहुंचा और जान से मार दूंगा कहते हुए मंदिर में गढ़े त्रिशूल को निकाल पेट पर वार कर दिया।

हमले के बाद बाबूलाल नीचे गिर गया जिसे उसकी पत्नी उमेंदा बाई व भजिता सदन सिंह ने कोटा के सामुदायिक केन्द्र में उपचार के लिए दाखिल कराया। हालत में सुधार होने पर पीड़ित ने कोटा थाने पहुंच रामजी आर्मो व बेटा अर्जुन आर्मो के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। कोटा पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर फरार पिता पुत्र की तलाश कर रही है।

दोनों भागे जंगल में पुलिस की सर्चिंग टीम लगी तलाश में
हमला करने के बाद दोनों पिता रामजी व पुत्र अर्जुन गांव में थे। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला की बाबूलाल ने कोटा थाने में अपराध दर्ज कराया है। दोनों पिता पुत्र गांव से जंगल के अंदर भाग निकले। पुलिस की सर्चिंग टीम दोनों की तलाश कर रही है।

Published on:
23 Apr 2021 08:45 pm