बिलासपुर

Flight News: यात्रियों को बड़ी राहत! बिलासपुर-हैदराबाद फ्लाइट आज से शुरू, जानिए किराया और समय

Bilaspur News: बिलासपुर में एलायंस एयर कंपनी ने हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू की है। मंगलवार को यह फ्लाइट ट्रायल के रूप में चलाई गई।

less than 1 minute read
Flight News: यात्रियों को बड़ी राहत! बिलासपुर-हैदराबाद फ्लाइट आज से शुरू, जानिए किराया और समय
Republic Day Flight Cancelled

Flight News: एलायंस एयर कंपनी ने यहां से हैदराबाद के लिए फ्लाइट का मंगलवार को ट्रायल किया। पहली ट्रायल फ्लाइट 1 पैसेंजर को लेकर रवाना हुई। प्रबंधन का कहना है कि शॉर्ट नोटिस पर ट्रायल शुरू करने के कारण लोगों को जानकारी नहीं थी। इस फ्लाइट को अब समर शेड्यूल में शामिल किया जा सकता है।

यह उड़ान हैदराबाद से बिलासपुर के लिए सुबह 9.40 बजे टेकऑफ होकर बिलासपुर में 11.30 बजे पहुंची। 20 मिनट बाद यानी 11.55 से बिलासपुर से टेकऑफ कर कोलकाता 13.45 पर पहुंची। कोलकाता से 14.15 बजे उड़ान भरने के बाद 16.05 बजे बिलासपुर पहुंची। बिलासपुर से 16.30 बजे उड़ान भरने के बाद 18.20 बजे हैदराबाद पहुंची।

बिलासपुर से कोलकाता जाने में सुविधा

बिलासपुर से कोलकाता के लिए फ्लाइट पहले ही चल रही है। इसी फ्लाइट को हैदराबाद के लिए आगे बढ़ाया गया है। इससे हैदराबाद के साथ ही बिलासपुर के यात्रियों को कोलकाता के लिए कनेक्टिविटी फ्लाइट मिलेगी।

अभी इन 5 रूट में फ्लाइट

बिलासपुर से कोलकाता
बिलासपुर से दिल्ली
बिलासपुर से जबलपुर
बिलासपुर से प्रयागराज
बिलासपुर से अंबिकापुर

हैदराबाद के लिए 2999 रुपए किराया

एलायंस एयर कंपनी ने हैदराबाद से बिलासपुर का किराया 2999 रुपए तय किया है। इसी तरह बिलासपुर से हैदराबाद जाने के लिए 3956 रुपए देने होंगे। हैदराबाद के लिए एलायंस एयर ने स्लॉट पहले ही बुक करा लिए हैं। वहीं, बिलासपुर से हैदराबाद जाने के लिए बुकिंग चल रही है।

Published on:
19 Mar 2025 12:20 pm
Also Read
View All
बिलासपुर SSP का बड़ा एक्शन! गिरफ्तारी वारंट की तामिली में लापरवाही पर TI अभय सिंह बैस निलंबित

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट

उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं की होगी वतन वापसी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी दान करेंगे एक दिन का वेतन! बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के आदेश से मची खलबली

Property Fraud: बिलासपुर में Property Fraud का बड़ा खुलासा, कारोबारी और पटवारी पर फिर, सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप