बिलासपुर

Bilaspur Weather Update: भीषण गर्मी का कहर, अगले 5 दिन लू की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: बिलासपुर में भीषण गर्मी का असर जारी है, तापमान 43°C के पार पहुंच गया है। IMD ने अगले 5 दिनों तक कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है...

2 min read
लू की चेतावनी (Photo AI)

Bilaspur Weather Update: सुबह की धूप अब चुभने लगी है और दोपहर होते-होते बिलासपुर शहर आग के गोले में तब्दील नजर आने लगा है। सड़कों पर पसरा सन्नाटा, तपती हवाओं के थपेड़े और रात में भी न थमने वाली उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

बिलासपुर इन दिनों ऐसी भीषण गर्मी की गिरफ्त में है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में जिले के कई हिस्सों में लू चलने और तापमान में और उछाल की चेतावनी दी है। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर अस्पतालों में इलेक्ट्राल काउंटर शुरू करने के निर्देश दिए हैं।शहर में सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

Ambikaput Weather Report: सूर्यदेव फिर उगल रहे आग, अंबिकापुर का पारा 41 डिग्री के पार, मौसम वैज्ञानिक बोले- 43 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरा ढंककर चल रहे हैं। गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही हैं। हालात ये हैं कि रात में भी राहत नहीं मिल रही। उमस और गर्म हवा के कारण लोगों की नींद उड़ गई है। घरों में कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंकते नजर आ रहे हैं। न्यूनतम तापमान भी 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

अगले पांच दिन और भारी

मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अगले पांच दिनों में जिले के कई इलाकों में लू चलने की आशंका जताई गई है। यदि यही स्थिति रही तो शहर का तापमान 45 डिग्री के पार भी पहुंच सकता है।

अस्पतालों में बढऩे लगी मरीजों की भीड़

भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर, सिरदर्द और कमजोरी के मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में इलेक्ट्राल काउंटर शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

लू-हीट वेव से ऐसे बचें

  • दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें
  • बाहर निकलें तो सिर, चेहरा और शरीर को सूती कपड़ों से ढंकें
  • लगातार पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस लेते रहें
  • खाली पेट घर से बाहर न निकलें
  • बच्चों व बुजुर्गों को धूप से दूर रखें
  • ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन कम करें
  • तेज धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिएं
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें

टॉपिक ञ्च एक्सपर्ट: लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है

डॉ. शुभा गरेवाल, सीएमएचओ के मुताबिक, भीषण गर्मी और लू को हल्के में नहीं लेना चाहिए। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग ज्यादा जोखिम में हैं। शरीर में पानी की कमी होते ही हालत बिगड़ सकती है। लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, धूप में निकलने से बचें और किसी भी तरह की कमजोरी, चक्कर या उल्टी होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और अस्पतालों में इलेक्ट्राल काउंटर शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh Meteorological: मौसम विभाग का भगवान भरोसे अलर्ट, रायपुर में पिछले 4 महीने से बंद पड़ा रडार
Published on:
20 May 2026 06:50 pm
Also Read
View All