karwa chouth upwas: पति के दीर्घायु की कामन से महिलाओं ने किया निर्जला व्रत, शाम को चंद्र देव के दर्शन कर पति की उतारी आरती
बिलासपुर. करवा चौथ का व्रत गुरुवार को बड़े श्रद्धा भाव से सुहागिन महिलाओं ने अखंड सुहाग की कामना से किया। पूरे दिन निर्जला व्रत कर शाम में व्रत १६ शृंगार कर महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा की। इस दौरान किसी ने शादी के जोड़े में सज-संवरकर पूजा की तो किसी ने गहरे लाल रंग के परिधान पहनकर चुनरी ओढक़र पूजा की। रात में चांद का छलनी से दीदार कर अघ्र्य देकर अपने पति की भी पूजा की। अपने सुहाग का दीपक सदा जलता रहे यह कामना सुहागिनों ने की। पंजाबी समाज के लोगों ने इस व्रत को अपनी पारंपरिक विधि से की। नमिता ऋषि के निवास लिंक रोड में पंजाबी समाज की महिलाओं ने इस पूजन को किया। पंजाबी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक पूजन कथा व गीत को गाया। सुतड़ा जगाई ना, रूठड़ा मनाई ना, ले सर्व सुहागिन करबला...जैसे करवा चौथ के पारंपरिक गीत को गाते हुए पंजाबी समाज की महिलाओं ने व्रत किया। इसके साथ ही थाली एक-दूसरे को देते हुए परिक्रमा कराती रही। इस दौरान महिलाएं कथा सुनकर अपने पति के दीर्घायु की कामना करती रही। पंजाबी समाज की वरिष्ठ सदस्य नमिता ऋषि ने बताया कि पंजाबी समाज में करवा चौथ का व्रत महिलाएं अखंड सुहाग की कामना के लिए करती है। सुबह चार बजे सास द्वारा दी गई सरगी को ग्रहण कर व्रत प्रारंभ कर शाम में पूजा-अर्चना की। रात में चंद्र देव के दर्शन कर पति की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
आदर्श पंजाबी महिलाओं ने की पूजा
दयालबंद में आदर्श पंजाबी महिलाओं ने भी करवा चौथ की पूजा विधि-विधान से की। नई नवेली दुल्हन की तरह सज-संवरकर महिलाएं करवा चौथ की पूजा की। पूजन के दौरान महिलाओं ने कथा सुनकर व्रत का महत्व जाना। साथ ही साथ हंसी-ठिठोली करते हुए पर्व का आनंद लिया। रुचिका छाबड़ा ने बताया कि यह व्रत हमारे लिए महत्वपूर्ण है। व्रत कर शाम को पूजन करते है। इस अवसर पर हरलीन सलूजा, रुचिका छाबड़ा, रीत गांधी, नेहा गांधी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
जगमल चौक में हुई पूजा
जगमल चौक में पंजाबी समाज की महिलाओं ने पूजा की। इस दौरान पांरपरिक गीत व कथा का पाठ किया गया। इस पूजन में अंजली सलूजा, निरू सलूजा, हरभजन कौर, सरोज सलूजा, पूजा सलूजा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।० नई नवेली दुल्हनों में रहा उत्साहकरवा चौथ का व्रत करने वाली नई नवेली दुल्हनों में उत्साह रहा। पहली बार करवा चौथ में पूजा से लेकर सजने-संवरने तक हर एक चीज को लेकर उत्साहित रही। नए शादी के जोड़े में सजकर पूजा की थाल लेकर सभी व्रत के विधि को सही तरह से पूरा करते हुए पूजा में शामिल हुई। सरकण्डा की बरखा कश्यप ने पहली बार व्रत करते हुए व्रत की विधि पूरी की।
सोशल मीडिया पर छाया रहा व्रत का खुमार
करवा चौथ व्रत महिलाओं ने किया लेकिन इसका खुमार सोशल मीडिया पर देखने को मिला। महिलाओं के अलावा पतियों ने भी अपनी पत्नी को करवा चौथ की बधाई दी। साथ ही कवा चौथ पर आधारित फिल्मी गीतों वाले विडियो स्टेटस में डाले। वहीं फेस बुक, इस्टाग्राम जैसे साइट्स में फोटो डाले गए।
पति की पूजा के बाद किया व्रत का पारण
करवा चौथ में चंद्र देव के दर्शन के बाद पति की पूजा कर उनके हाथ से पानी पीकर व्रत का पारण महिलाओं ने किया।