बिलासपुर

बिलासपुर में हादसा… विद्यार्थियों से भरी वैन में लगी भीषण आग, आत्मानंद स्कूल की 3 बच्ची घायल

Accident In Bilaspur : जिले के तखतपुर में हादसा हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2023, 1:21 PM IST
बिलासपुर में हादसा... विद्यार्थियों से भरी वैन में लगी भीषण आग, आत्मानंद स्कूल की 3 बच्ची घायल
बिलासपुर में हादसा... विद्यार्थियों से भरी वैन में लगी भीषण आग, आत्मानंद स्कूल की 3 बच्ची घायल

बिलासपुर।Accident In Bilaspur : जिले के तखतपुर में हादसा हो गया है। स्कूली बच्चों से भरे वैन में आग लग गया है। आत्मानंद स्कूल के 6 विद्यार्थी स्कूल जा रहे थे। हादसे में 3 बच्चे घायल हो गए है। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार, आत्मानाद स्कूल में पढ़ने वाली 6 बच्चियां वैन में सवार थी। रोजाना की तरह आज भी बच्चे स्कूल जा रहे थे। तभी अचानक गुरुद्वारा रोड के पास वैन में आग लग गई। लोगों ने आनन-फानन में बच्चियों को वाहन से बाहर निकाला और पानी से आग बुझाया। हादसे में आराध्या केशरवानी सहित 2 छात्रा घायल हो गई। तीनों को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद चालक फरार हो गया है।

Published on: