MLA Devendra Yadav: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। गिरफ्तारी पर कांग्रेस के बाद अब यादव समाज भी भड़क गया है। समाज के लोगों ने विधायक की जल्द रिहाई नहीं होने पर चेतावनी दी है।
MLA Devendra Yadav: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का जिला यादव समाज ने विरोध किया है। मंगलवार को प्रेस क्लब में समाज के जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि विधायक देवेन्द्र यादव को षड्यंत्रपूर्वक फंसाया गया है। यादव विघटनकारी तत्वों के साथ कभी खड़े नहीं हुए हैं।
अनुसूचित जाति समाज के आमंत्रण पर बलौदाबाजार जाकर उन्होंने उनके धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर उनके हितों के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द निशर्त रिहा नहीं किया गया तो प्रदेश के सभी जिलों में समाज द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला बिलासपुर यादव समाज के अध्यक्ष अमित यादव और संयोजक हीरा यादव ने कहा कि देवेंद्र यादव विघटनकारी तत्वों के साथ कभी खड़े नहीं हुए हैं। सतनामी समाज के आमंत्रण पर बलोदा बाजार जाकर उन्होंने उनके धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर उनके हितों के लिए संघर्ष किया था। उनके वहां जाने के बाद विघटनकारी तत्वों ने उत्पाद मचाया जिसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी।
राजनीतिक विरोधियों के कारण लोगों ने कांग्रेस विधायक को इस केस में फंसा दिया है। यादव समाज के लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए। अगर उन्हें निशर्त रिहा नहीं किया गया तो ऐसी स्थिति में प्रदेश के सभी जिलों में समाज की ओर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।