बिलासपुर

New Year 2025: नई उम्मीदों व संकल्पों के साथ शुरू होगा साल, ग्रह परिवर्तन से कई राशियों पर असर, जानें…

New Year 2025: बिलासपुर जिले में वर्षभर सेहतमंद रहने के साथ ही भाग्य में वृद्धि के भी आसार हैं। कुछ राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी, तो कुछ इसकी गिरफ्त में आएंगे।

2 min read

New Year 2025: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में वर्षभर सेहतमंद रहने के साथ ही भाग्य में वृद्धि के भी आसार हैं। कुछ राशि के जातकों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी, तो कुछ इसकी गिरफ्त में आएंगे। नए साल 2025 की शुरुआत बुधवार को नई उमीदों और संकल्पों के साथ होगी।

New Year 2025: ग्रह गोचर...

साथ ही नए साल में कई बदलाव भी होंगे। यह वर्ष ज्योतिष के अनुसार बहुत खास मनाया जा रहा है। इस वर्ष ग्रह-नक्षत्रों में बदलाव भी होंगे, जिसका असर अलग-अलग राशि के जातकों पर होगा। रतनपुर स्थित सिद्धतंत्र पीठ भैरव मंदिर के महंत पंडित जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि 14 जनवरी को सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेगा।

वहीं, वक्री (उल्टी) चाल चल रहा मंगल यह 21 जनवरी को कर्क राशि को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। तीन दिन बाद 24 जनवरी बुध ग्रह धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में आएगा। 27 जनवरी को शुक्र ग्रह कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में आएंगे। इनका असर अलग-अलग राशियों पर दिखेगा।

इन राशि पर रहेगा असर

मेष- नए वर्ष में आर्थिक लाभ में वृद्धि, न्याय के कार्य में लाभ, सत्संग यात्रा का योग और हृदय रोग समाप्त होगा।

वृष- जातकों को कानूनी समस्या, वाहन दुर्घटना, पारिवारिक सहयोग, मांगलिक कार्य, संतान सुख एवं अनावश्यक व्यय का योग है।

मिथुन- जातकों को व्यापार सम चलेगा। भूमि भवन आदि का सुख और नौकरी आदि में समस्याएं होंगी। अधिक श्रम करना पड़ेगा।

कर्क- सुख समृद्धि, भूमि लाभ नौकरी का प्रबल योग है। कार्य पूर्ण शत्रु विरोध करने पर पराजित होंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह- जातकों का स्थानांतरण का प्रबल योग। अत्यधिक व्यय, स्वास्थ्य के प्रति चिंता होगी एवं न्याय में सफलता मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

कन्या- जातकों के लिए स्त्री पक्ष से सहयोग उनसे लाभ, कानूनी विवाद समाप्त, पारिवारिक सुख एवं लंबी यात्रा का प्रबल योग।

तुला- जातकों के लिए राजनीति के क्षेत्र में लाभ व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भवन आदि से लाभ और स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

वृश्चिक- कुसंग से कष्ट, भूमि क्रय-विक्रय का योग, व्यापार वृद्धि, पारिवारिक सुख रहेगा।

धनु- जातकों के लिए यात्रा से लाभ, मांगलिक कार्य, न्याय कार्य समाप्त, पारिवारिक सुख, स्थानांतरण एवं शत्रु से भय रहेगा।

मकर- जातकों के लिए जमीन जायदाद विवाद समाप्त, स्त्री पक्ष से विवाद, स्थानांतरण का योग एवं शारीरिक कष्ट रहेगा।

कुंभ- जातकों के लिए बुद्धि विद्या का विकास, राजनीतिक लाभ एवं कुटुंब के विवाद हल होंगे। शत्रु पक्ष से हानि व्यर्थ व्यय से बचे।

मीन- जातकों के लिए व्यापारिक कार्यों में सफलता, वाहन क्रय विक्रय से लाभ, स्वास्थ्य संबंधी समस्या का निराकरण एवं धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

Updated on:
27 Dec 2024 02:32 pm
Published on:
27 Dec 2024 02:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर