बिलासपुर

अब तीर्थ यात्रियों का बीमा कराने की योजना

मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत इस यात्रा में 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को यात्रा पर ले जाया जाता है।
2 min read
train

बिलासपुर . पांच वर्ष से बिना बीमा के बुजुर्ग यात्रियों को धार्मिक स्थलों की यात्राएं राज्य सरकार करा रहीं थी। अब दो यात्रियों की मौत के बाद राज्य शासन को यात्रा के दौरान बीमा कराने की सुध आई है। इसके लिए अब कार्ययोजना बनाई जा रहीं है। राज्य सरकार ने वर्ष 2013 से विभिन्न धर्मावंलबियों को देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की मुफ्त में यात्राएं करा रहीं है। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत इस यात्रा में 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को यात्रा पर ले जाया जाता है। योजना के तहत इस बार जिले से सात सौ से अधिक यात्रियों को गुजरात के सोमनाथ, द्वारका की यात्राएं कराने ले गए थे। यात्रा के दौरान जिले के ग्राम कुली निवासी बलदाऊ प्रसाद साहू एवं ग्राम ईटवा की बिमला बाई की मृत्यु हो गई।
अब तक नहीं है बीमा : राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित इस तीर्थ यात्रा में विशेष ट्रेन से धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए यात्राएं कराई जा रहीं है। जिले में अब तक 40 धार्मिक स्थानों के लिए लगभग 15 हजार बुजुर्गों को यात्रा पर ले गए । लेकिन सफर के दौरान किसी प्रकार के दुर्घटना होने पर किसी भी बुजुर्ग का यात्रा बीमा नहीं किया जाता है।
बीमा की अब आईं याद : समाज कल्याण विभाग द्वारा अब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा में जाने वाले यात्रियों के सामूहिक बीमा करने की योजना बनाई जा रहीं है। ताकि यात्रा के दौरान किसी यात्री की मौत होने पर उसकी बीमित राशि परिजन को दिया जा सके।
नहीं मिलीं सहायता राशि सोमनाथ,द्वारका यात्रा के दौरान दो तीर्थ यात्री की मौत हो गई। शासन ,प्रशासन ने इन दोनों परिवारों के लोगों को किसी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता अब तक मुहैया नहीं कराई गई है।
नियम देखना पडेग़ा : सीएम तीर्थ यात्रा के यात्रियों के बीमा का प्रावधान है या नहीं । इसके नियम देखकर ही बता पाऊंगा। फिलहाल दोनों तीर्थयात्रियों के परिजन को कोई आर्थिक सहायता नहीं दी गई है।
एच. खलखो, संयुक्त संचालक, समाज कल्याण, बिलासपुर

Published on:
05 Mar 2018 01:39 pm