बिलासपुर

चोरभट्टी कला : अखंड नवधा रामायण का आयोजन, बह रही भक्ति की बयार

चोरभट्टी कला में 30 मार्च से अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। इस अद्वितीय कार्यक्रम के अंतर्गत, समस्त ग्रामवासी भव्य कलश यात्रा के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके शाम 7 बजे से 9 दिनों तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की संगीतमय कथा प्रसंग का आनंद लिया जा रहा है।

less than 1 minute read
Organization of Akhand Navadha Ramayana, wind of devotion is blowing
Organization of Akhand Navadha Ramayana, wind of devotion is blowing

बिलासपुर चोरभट्टी कला में 30 मार्च से अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। इस अद्वितीय कार्यक्रम के अंतर्गत, समस्त ग्रामवासी भव्य कलश यात्रा के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके शाम 7 बजे से 9 दिनों तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की संगीतमय कथा प्रसंग का आनंद लिया जा रहा है। इस अद्वितीय आयोजन में आचार्य पं. प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में समस्त पूजन कार्य संपन्न किए जा रहे हैं। प्रवचनकर्ता श्री चंद्र प्रकाश साहू ने इस महाकाव्य के महत्व को व्याख्यान के माध्यम से साझा किया। उन्होंने कहा ‘राम’ दो अक्षर का नाम कोई साधारण नाम नहीं है बल्कि इसके पीछे कई बड़े-बड़े और गूढ़ अर्थ छिपे हुए हैं। कहा भी जाता है कि राम से बड़ा राम का नाम है। राम नाम की महिमा के प्रभाव से पत्थर भी तैरने लगते हैं। रामायण इसके अलावा, 9 दिनों तक राम भंडारा का आयोजन भी किया गया है, जो युवा वर्ग को धर्म से जोडऩे का प्रयास है। युवा साथियों द्वारा रामायण पाठ के माध्यम से धार्मिक ज्ञान को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही, सभी मानस मण्डली को श्रीफल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।

Published on:
02 Apr 2024 10:02 pm
Also Read
View All
बिलासपुर SSP का बड़ा एक्शन! गिरफ्तारी वारंट की तामिली में लापरवाही पर TI अभय सिंह बैस निलंबित

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट

उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं की होगी वतन वापसी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी दान करेंगे एक दिन का वेतन! बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के आदेश से मची खलबली

Property Fraud: बिलासपुर में Property Fraud का बड़ा खुलासा, कारोबारी और पटवारी पर फिर, सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप