बिलासपुर

CG Railway Station: यात्रीगण ध्यान दें… स्टेशन में वाहन पार्किंग सिर्फ नए स्टैंड में ही करें

CG Railway Station: बिलासपुर जिले में रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के अंतर्गत स्टेशन परिसर का आधुनिकीकरण और उन्नयन का कार्य शुरू हो चुका है।

less than 1 minute read
cg news

CG Railway Station: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के अंतर्गत स्टेशन परिसर का आधुनिकीकरण और उन्नयन का कार्य शुरू हो चुका है। निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं।

CG Railway Station: बदलाव..

CG Railway Station: इसके तहत, सुलभ शौचालय के पीछे और रेल कोच रेस्टोरेंट के सामने स्थित रोड में एक नया सर्वसुविधायुक्त पार्किंग स्टैंड तैयार किया गया है, जहां अब दोपहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। पुराने पार्किंग स्टैंड को नए पार्किंग स्टैंड में शिफ्ट कर दिया गया है।

ऐसे में अब स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को पार्किंग कर्मचारी बता रहे हैं कि वे केवल नए स्टैंड में ही वाहनों को पार्क करें। इसके साथ ही रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने यात्रा समय को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर पर्याप्त समय पहले पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। साथ ही, निर्माण कार्यों के दौरान हो रही असुविधाओं को समझते हुए, स्टेशन पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। स्टेशन में पुनर्विकास कार्यों के चलते पुराना पार्किंग स्टैंड बंद

Updated on:
28 Dec 2024 04:38 pm
Published on:
28 Dec 2024 04:36 pm
Also Read
View All
बिलासपुर SSP का बड़ा एक्शन! गिरफ्तारी वारंट की तामिली में लापरवाही पर TI अभय सिंह बैस निलंबित

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट

उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं की होगी वतन वापसी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी दान करेंगे एक दिन का वेतन! बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के आदेश से मची खलबली

Property Fraud: बिलासपुर में Property Fraud का बड़ा खुलासा, कारोबारी और पटवारी पर फिर, सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप