बिलासपुर

Railway News: यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, 9 दिनों तक प्रभावित रहेंगी यह ट्रेन…

Railway News: 27 अगस्त से पांच सितंबर तक 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस की सुविधा भी नहीं मिलेगी। इसके अलावा 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस और 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2024, 2:50 PM IST
Railway News: bilaspurnews cg news chhattisgarhnews

Railway News: उमरिया रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। 24 अगस्त से कार्य प्रारंभ हो गया है, पांच सितंबर तक चलेगा। इसी तरह पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर रेल मंडल के कटनी मुरवाड़ा-बीना रेलवे स्टेशनों के बीच दमोह रेलवे स्टेशन को भी तीसरी रेललाइन जोड़ा जाएगा।

यह काम 26 अगस्त से नौ सितंबर चलेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही ट्रेनों की समयबद्धता व गति में तेजी आएगी। 27 अगस्त से पांच सितंबर तक 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस की सुविधा भी नहीं मिलेगी। इसके अलावा 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस और 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

इसी तरह 27 अगस्त, एक एवं तीन सितंबर को 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस, 27 अगस्त, तीन व 10 सितंबर को 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस और 27, 30 अगस्त, तीन, छह, 10 एवं 13 सितंबर को 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। 27 अगस्त को ही भुज से रवाना होने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी- न्यू कटनी होकर और 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट- नैनपुर-जबलपुर- कटनी होकर चलेगी।

Railway News: इससे संबंधित और भी ख़बरें

नवा रायपुर में विश्वस्तरीय स्मार्ट स्कूल और रेलवे स्टेशन को मिली सौगात

छत्तीसगढ़ के रायपुर राजधानी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को नवा रायपुर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत विश्वस्तरीय स्मार्ट स्कूल, रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड व पार्किंग की सौगात थीं। केंद्रीय मंत्री शाह ने 204.84 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

रेलवे स्टेशन पर 14 दिन से बंद पड़ा एस्केलेटर

यात्रियों की सुविधा के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रेलवे स्टेशन में लगाया गया एस्केलेटर 14 दिन से बंद है। बताया जा रहा है कि चाइना से इसके लिए नया पार्ट्स मंगाया गया है। इसके बाद ही इसके रिपेयरिंग की संभावना है। वहीं दूसरे प्लेट फार्म नंबर दो में लगाया गया लिफ्ट भी हर दूसरे दिन खराब रहने की शिकायत है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
26 Aug 2024, 2:50 PM IST
Published on: