19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: नशे पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, खेत-बाड़ी छान रही पुलिस-प्रशासन की टीम, 70% इलाकों की जांच पूरी

Bilaspur News: बिलासपुर जिले में अफीम और गांजा की अवैध खेती की आशंकाओं के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमें गांव-गांव जाकर खेतों की सघन जांच कर रही हैं।

2 min read
Google source verification
नशे पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ (Photo source- Patrika)

नशे पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ (Photo source- Patrika)

CG News: बिलासपुर जिले में अफीम और गांजा की अवैध खेती की आशंकाओं के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमें गांव-गांव जाकर खेतों की सघन जांच कर रही हैं। इस अभियान में तहसीलदार, पटवारी और ग्राम सचिव भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, ताकि किसी भी स्तर पर अवैध नशे का कारोबार पनप न सके।

गांव-गांव पहुंचा सघन जांच अभियान: फॉर्म हाउस भी रडार पर

अभियान के दौरान फॉर्म हाउसों पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है, क्योंकि इनका उपयोग अक्सर अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यदि कहीं भी प्रतिबंधित खेती पाई गई, तो संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों पटवारी और ग्राम सचिव की जवाबदेही तय की जाएगी। लापरवाही या जानकारी छिपाने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।

संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी चौकसी

कोटा, बेलगहना, सीपत और मस्तूरी को विशेष रूप से संवेदनशील मानते हुए यहां निगरानी और कड़ी कर दी गई है। पुलिस का सूचना तंत्र भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत मिल सके। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अफीम और गांजा की खेती पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खेतों के भीतर घुसकर हो रही जांच

अब तक जिले के करीब 60 से 70 फीसदी संवेदनशील इलाकों की जांच पूरी की जा चुकी है। टीमें केवल खेतों के बाहर से निरीक्षण नहीं कर रहीं, बल्कि सीधे फसलों के बीच जाकर बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। खासतौर पर गन्ने, केले और अन्य घने पौधों के बीच छिपाकर की जाने वाली खेती पर विशेष नजर रखी जा रही है।

अफीम और गांजा की अवैध खेती से जुड़ी और भी है खबरें..

  1. अफीम की खेती के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा, बिहार और झारखंड से 2 सरगना गिरफ्तार- बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मादक पदार्थ अफीम की खेती के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए बलरामपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सरगना को बिहार और झारखंड से गिरफ्तार (Opium interstate network busted) किया है। पुलिस की एंड टू एंड विवेचना और टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्रवाई में इन आरोपियों को उनके ठिकानों से दबोचकर छत्तीसगढ़ लाया गया है… पूरी खबर पढ़ें

    2. दुर्ग अफीम कांड: कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू निलंबित, दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस- दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया गया है, जबकि हल्का पटवारी अनिता साहू और संबंधित सर्वेयर शशिकांत साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है… पूरी खबर पढ़ें