19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Snake Bite Case: लकड़ियों के ढेर में छिपे सांप ने 3 साल के मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत…

Snake Bite Case: बिलासपुर जिले के कोटा नगर के धौराभाठा वार्ड क्रमांक 15 में सामने आई इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Snake Bite Case: लकड़ियों के ढेर में छिपे सांप ने 3 साल के मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत...(photo-patrika)

Snake Bite Case: लकड़ियों के ढेर में छिपे सांप ने 3 साल के मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत...(photo-patrika)

Snake Bite Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा नगर के धौराभाठा वार्ड क्रमांक 15 में सामने आई इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। महज 3 साल के मासूम की सांप के काटने से हुई मौत ने परिवार ही नहीं, बल्कि आसपास के लोगों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

Snake Bite Case: लकड़ियों में छिपा था जहरीला सांप

बताया जा रहा है कि बच्चा रोज की तरह घर के आंगन में खेल रहा था, जहां आसपास लकड़ियों का ढेर रखा हुआ था। खेलते-खेलते वह उसी ढेर पर चढ़ गया, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि उसके भीतर एक जहरीला सांप छिपा बैठा है। जैसे ही वह लकड़ियों के ऊपर पहुंचा, सांप ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसके पैर में डस लिया। घटना इतनी अचानक हुई कि बच्चा खुद भी समझ नहीं पाया और घबराकर रोते हुए घर के अंदर भागा।

पहले तो परिजनों को स्थिति की गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने उसके पैर से खून बहते देखा, तब उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि रिहायशी इलाकों में खुले में पड़े लकड़ी, कबाड़ और झाड़ियों जैसे स्थान किस तरह खतरनाक साबित हो सकते हैं, खासक

आंगन में खेलते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड पार्षद कोमल पालके का तीन वर्षीय पुत्र हिमांशु गुरुवार सुबह अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वहां एक बंदर आ गया। बंदर को भगाने के लिए बच्चा पास में रखे लकड़ियों के ढेर पर चढ़ गया, जहां यह दर्दनाक घटना घटित हो गई। बताया जा रहा है कि लकड़ियों के ढेर के बीच एक जहरीला सांप छिपा हुआ था। जैसे ही बच्चा उस पर चढ़ा, सांप ने उसके पैर में काट लिया। सर्पदंश के तुरंत बाद बच्चा घबराकर रोने लगा और घर के अंदर भागा।

बच्चे ने कहा- पैर टूट गया है’

घटना के बाद मासूम ने परिजनों को बताया कि उसका पैर टूट गया है। परिजनों ने जब उसके पैर को देखा तो वहां खून बह रहा था, जिससे उन्हें स्थिति की गंभीरता का अंदाजा हुआ। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। समय पर इलाज न मिल पाने और जहर तेजी से फैलने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग घरों के आसपास सफाई व सतर्कता बरतने की जरूरत महसूस कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में सांप अक्सर ठंडी और छायादार जगहों जैसे लकड़ियों के ढेर, झाड़ियों और कबाड़ में छिप जाते हैं। ऐसे में बच्चों को इन स्थानों से दूर रखने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।