Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया।
Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।
समारोह में परेड निष्क्रमण के बाद स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। प्रातः 10.20 बजे शासकीय विभागों की झांकी निकाली गई, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा उनके कार्य और उपलब्धियां प्रदर्शित की गईं।
प्रमुख अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री ने प्रांत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन प्रातः 11.15 बजे हुआ। समारोह में विभागों की आकर्षक झांकियों और बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने गणतंत्र दिवस के जश्न में चार चाँद लगा दिए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में जनता और अधिकारियों को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाई।